BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 26 सितंबर, 2006 को 07:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नेपाल में राष्ट्रीय शोक की घोषणा
 
हेलिकॉप्टर
हेलिकॉप्टर हादसे में वन्य जीव जानकारों समेत कुछ पत्रकार भी मारे गए
नेपाल में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में 24 लोगों के मारे जाने के बाद वहाँ की सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है.

नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में बुधवार को देश के सभी शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय और अन्य देशों में स्थित नेपाली दूतावास बंद रहेंगे.

इस बीच नेपाल सरकार ने दुर्घटना की जाँच के लिए सात सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है.

काफ़ी कोशिशों के बाद शनिवार को लापता हुए हेलिकॉप्टर का मलबा राहत दल ने ढूँढ़ लिया है. हेलिकॉप्टर पर सवार सभी 24 लोग मारे गए हैं.

ख़राब मौसम के कारण नियंत्रण कक्ष से इस हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था.

इस हेलिकॉप्टर में विश्व वन्यजीव कोष के सात कर्मचारी, फ़िनलैंड के एक राजनयिक, एक अमरीकी सहायताकर्मी और रूस के दो चालक दल के सदस्य भी सवार थे.

उनके साथ नेपाली अधिकारी और पत्रकार भी थे. राजधानी काठमांडू स्थित एयर ट्रैफ़िक अधिकारियों ने कहा है कि काठमांडू से 400 किलोमीटर दूर पूर्व में इस हेलिकॉप्टर का मलबा मिला है.

यह इलाक़ा उस पहाड़ी ज़िले से मात्र दो किलोमीटर दूर है जहाँ से इस हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर की तलाश
24 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में हेलीकॉप्टर लापता
23 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>