BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 24 सितंबर, 2006 को 08:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नेपाल में लापता हेलीकॉप्टर की तलाश
 
हेलीकॉप्टर
लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में भारत भी मदद कर रहा है
नेपाल में 24 लोगों को लेकर उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश की जा रही है.

हेलीकॉप्टर में विश्व वन्य निधि के सात कर्मचारियों के अलावा फ़िनलैंड का एक राजनयिक, दो रूसी नागरिक, नेपाली के एक मंत्री और पत्रकार सवार थे.

हेलीकॉप्टर ने शनिवार को तापलेजुंग ज़िले से उड़ान भरी थी लेकिन पूर्वी पहाड़ी इलाक़े में बेहद ख़राब मौसम की वजह से उसका रेडियो संपर्क टूट गया और तब से यह लापता है.

अभी यह पता नहीं चला है कि हेलीकॉप्टर की दुर्घटना हुई है या फिर उसे कहीं आपात स्थिति में उतरना पड़ा है.

रविवार सुबह इसकी तलाश में पाँच हेलीकॉप्टरों को रवाना कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि बारिश और मौसम साफ़ न होने के कारण राहत के काम में काफ़ी दिक्कतें आ रही हैं.

भारतीय मदद

इस बीच, लापता हेलीकॉप्टर को खोजने के लिए भारत भी एक बचाव दल भेज रहा है, जबकि भारतीय सेना अपनी सीमा के अंदर हेलीकॉप्टर की तलाश कर रही है.

नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्री प्रदीप ग्यावली ने बताया , “ ख़राब मौसम और कोहरे की वजह से बचाव टीमों के हेलीकॉप्टर ज़मीन से कम ऊँचाई पर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं.”

विश्व वन्य निधि ने कहा है कि उसके सात कर्मचारियों में चार नेपाल के, एक-एक ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमीरका के हैं.

हेलीकॉप्टर में बैठा दल कंचनजंगा क्षेत्र से एक समारोह के बाद लौट रहा था. हेलीकॉप्टर के चालक दल में दो नेपाली और दो रूसी हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल में हेलीकॉप्टर लापता
23 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>