BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 19 अगस्त, 2006 को 22:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गुजरात में बाढ़, 60 हज़ार को निकाला
 

 
 
सूरत में बाढ़
इस साल वहाँ बारिश के मौसम में 160 लोग मारे गए
गुजरात में अधिकारियों के अनुसार पाँच ज़िलों में बाढ़ का पानी आ जाने के बाद 60 हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है.

धरोही और कादाना बाँधों से पानी छोड़े जाने के बाद अहमदाबाद, पंचमहल, खेदा, आनंद और वडोदरा के निचले इलाक़ों में बाढ़ आ गई है.

अधिकारियों का कहना है कि पानी इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि बाँध वाले क्षेत्र में भीषण वर्षा हुई थी और जल का स्तर बढ़ गया था.

भारतीय थल सेना के जवानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे बचाव और राहत कार्य कर सकें.

इस बार बारिश के मौसम में पूरे राज्य में 160 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं.

सूरत में अभियान

महत्वपूर्ण है कि हाल में सूरत में आई बाढ़ से शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ था. पूरे शहर में पानी भर गया था और कई लोग मारे गए थे.

सूरत में व्यापक सफाई अभियान छेड़ा गया है ताकि किसी महामारी को फैलने से रोका जा सके और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका निरीक्षण किया था.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री आईके जडेजा के अनुसार पिछले कुछ दिनों में चार सौ से ज़्यादा स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने तीन लाख लोगों से संपर्क किया और 21 हज़ार लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी-बहुत शिकायत की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सूरत शहर में व्यापक सफ़ाई अभियान
14 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
आंध्र में 130 की मौत, महामारी का ख़तरा
13 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
सूरत में बाढ़ से अबतक 65 मरे
12 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
पश्चिम भारत में बाढ़ से राहत नहीं
10 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>