BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 20 जून, 2006 को 15:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'फ़ना' के विरोध में फ़ना हुआ युवक
 
आमिर ख़ान
आमिर ख़ान ने बाँध विस्थापितों के पुनर्वास पर ध्यान दिए जाने की ज़रूरत बताई थी
अभिनेता आमिर ख़ान की फ़िल्म 'फ़ना' के विरोध में पिछले दिनों गुजरात में आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है.

आत्मदाह की कोशिश करने वाले व्यक्ति प्रवीण जोशी ने शनिवार को जामनगर के एक अस्पताल में आख़िरी साँस ली.

जोशी ने 'फ़ना' के विरोध में एक सिनेमाघर में ख़ुद को आग लगा ली थी जिसमें वो 90 प्रतिशत से भी ज़्यादा जल गए थे.

ग़ौरतलब है कि नर्मदा बाँध के बारे में आमिर ख़ान की टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित कुछ राजनीतिक संगठनों ने गुजरात में उनकी फ़िल्म 'फ़ना' के प्रदर्शन का विरोध किया था.

आमिर ख़ान इस फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

आख़िरकार छह जून को जामनगर के एक सिनेमाघर में यह फ़िल्म दिखाई गई जिसके पाँच दिन बाद यानी 11 जून को फ़िल्म के प्रदर्शन के विरोध में 30 वर्षीय प्रवीण ने ख़ुद को आग लगा ली थी.

राज्य में इस फ़िल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि यदि आमिर ख़ान नर्मदा बाँध के बारे में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी माँग लें तो राज्य में इस फ़िल्म को प्रदर्शित होने दिया जाएगा.

इसपर आमिर ख़ान ने यह कहते हुए माफ़ी माँगने से मना कर दिया था कि उन्होंने बाँध के ख़िलाफ़ एक भी शब्द नहीं कहा था बल्कि इस ओर बाँध के कारण विस्थापित हो रहे ग़रीबों के पुनर्वास पर ध्यान देने की बात कही थी.

 
 
आमिरमाफ़ी किस बात की!
आमिर का सरदार सरोवर बाँध पर बयान के लिए माफ़ी माँगने से इनकार.
 
 
फ़नाआमिर के साथ बॉलीवुड
'फ़ना' को गुजरात में प्रदर्शित न होने देने के ख़िलाफ़ बॉलीवुड हुआ लामबंद.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>