BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 25 मई, 2006 को 17:29 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
आमिर ने माफ़ी माँगने से इनकार किया
 
आमिर
आमिर ने कहा पुनर्वास के मामले पर उन्होंने वही कहा जो कि सुप्रीम कोर्ट कह चुका है
बॉलीवुड स्टार आमिर ख़ान ने सरदार सरोवर बाँध पर अपने बयान के लिए माफ़ी माँगने से इनकार कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने आमिर ने दिल्ली में धरने पर बैठे गुजरात के उन किसानों को अपने समर्थन की घोषणा की थी जो कि नर्मदा नदी पर बाँध की ऊँचाई बढ़ाने का विरोध करते हैं.

उनके इस क़दम पर गुजरात में बाँध के समर्थकों ने तीख़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी फ़िल्मों के बहिष्कार की भी घोषणा हुई.

विरोध प्रदर्शनों से अविचलित आमिर ने गुरुवार को मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की माँग पर वो अब भी क़ायम है.

 मैंने एक बड़े संगठन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है...संभव है मुझे अंतत: कुचल दिया जाए...लेकिन मैं पीछे नहीं हटने वाला.
 
आमिर ख़ान

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आमिर ख़ान ने कहा कि उनकी माँग वही है जो कि सुप्रीम कोर्ट की राय है.

आने वाली फ़िल्म 'फ़ना' के नायक ने कहा, "बताओ किस लिए मैं माफ़ी मांगूँ. मेरे माफ़ी माँगने से उन लोगों को निराशा होगी जिन्होंने बाँध के कारण अपना घर, अपनी ज़मीन गँवा दी है. मैं पीछे नहीं हट सकता."

अपने करियर को दाँव पर लगाने के लिए तैयार रहने की बात करते हुए आमिर ने कहा, "मैंने एक बड़े संगठन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है...संभव है मुझे अंतत: कुचल दिया जाए...लेकिन मैं पीछे नहीं हटने वाला."

'समर्थन चाहिए'

आमिर ने गुजरात के लोगों से समर्थन का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, "मैं गुजरात की जनता से कहना चाहता हूँ कि उनके लिए मेरे दिल में अपार प्यार है. वास्तव में गुजरात की जनता को विस्थापित लोगों की बात उठाने के लिए मेरा साथ देना चाहिए."

आमिर ख़ान ने स्पष्ट किया कि वो बाँध के ख़िलाफ़ नहीं हैं और चाहते हैं कि गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की जनता को ख़ूब पानी मिले. उन्होंने कहा, "लेकिन इसी के साथ मुझे इस परियोजना के कारण विस्थापित लोगों की भी चिंता है."

भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना आमिर ने कहा गुजरात में ऐसा माहौल बनाया गया है कि वितरकों को राज्य में फ़ना नहीं प्रदर्शित करने का फ़ैसला करना पड़ा. उन्होंने कहा इससे यह संदेश जाता है कि एक राजनीतिक दल लोकतंत्र में यक़ीन नहीं करता.

आमिर ने इस बात से इनकार किया कि मुसलमान होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

इस बीच फ़िल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने देश में फ़िल्मों के प्रदर्शन को बाधित करने वाली ताक़तों की निंदा की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आमिर ने 21 करोड़ का दावा ठोका
26 फ़रवरी, 2006 | मनोरंजन
आमिर और किरण अब पति-पत्नी हैं
29 दिसंबर, 2005 | मनोरंजन
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>