BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 01 मई, 2006 को 17:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
प्रमोद महाजन की हालत चिंताजनक
 
प्रमोद महाजन
प्रमोद महाजन को जीवन रक्षक प्रणालियों पर रखा गया है
भाजपा नेता प्रमोद महाजन की सांस लेने की प्रणाली में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. डॉक्टरों का कहना है कि यह चिंता की बात है.

हिंदुजा अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक अनुपम वर्मा ने बताया,'' प्रमोद महाजन की श्वसन प्रणाली में परेशानी उत्पन्न हो गई है जो चिंता की बात है.''

उनका कहना था कि यह समस्या बड़ी मात्रा में खून चढ़ाए जानेवाले रोगियों में उत्पन्न हो जाती है.

उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टर जीबी डावर ने सोमवार को कहा कि प्रमोद महाजन की हालत गंभीर है और हर घंटे उनकी स्थिति की समीक्षा की जा रही है.

 प्रमोद महाजन की श्वसन प्रणाली में परेशानी उत्पन्न हो गई है जो चिंता की बात है
 
अनुपम वर्मा, हिंदुजा अस्पताल

प्रमोद महाजन को 22 अप्रैल को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया था और तब से उन्हें विभिन्न जीवन रक्षक प्रणालियों पर रखा गया है.

शनिवार को भाजपा नेता प्रमोद महाजन का एक और ऑपरेशन किया गया था. यह उनका तीसरा ऑपरेशन था.

पहला ऑपरेशन तब किया गया था जब उन्हें 22 अप्रैल को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था.

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल की सुबह उनके भाई प्रवीण महाजन ने उन्हें गोली मार दी थी और तब से वे अस्पताल में भर्ती हैं.

गोलियाँ अब भी उनके शरीर के भीतर हैं और उनका लिवर काम नहीं कर रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
महाजन का एक और ऑपरेशन
29 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
पुलिस ने परिवारजनों के बयान लिए
27 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
महाजन की स्थिति में कोई सुधार नहीं
25 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
महाजन की स्थिति अब भी चिंताजनक
24 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
महाजन का एक और ऑपरेशन
23 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
प्रवीण महाजन 29 तक पुलिस हिरासत में
23 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
प्रमोद महाजन को भाई ने गोली मारी
22 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>