BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
महाजन की स्थिति में कोई सुधार नहीं
 
प्रमोद महाजन
प्रमोद महाजन की स्थिति में कोई सुधार नहीं है
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद महाजन की हालत नाजुक बनी हुई है. हिंदुजा अस्पताल में उनकी देखरेख में लगे डॉक्टरों के मुताबिक़ महाजन को अभी भी जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है.

हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर अनुपम वर्मा ने महाजन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, "उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है."

56 वर्षीय प्रमोद महाजन को 22 अप्रैल को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसी सुबह उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने उन्हें कथित तौर पर गोली मार दी थी.

डॉक्टर अनुपम वर्मा ने बताया कि प्रमोद महाजन को अभी भी डायलिसिस पर रखा गया है क्योंकि उनकी किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही है.

उन्होंने बताया कि महाजन को अभी भी दवा देकर बेहोश रखा गया है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की एक टीम लगातार नज़र रखे हुए है.

डॉक्टर वर्मा ने बताया कि हर घंटे उनकी स्थिति को जाँचा-परखा जा रहा है लेकिन रात से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है.

प्रमोद महाजन को गोली लगने के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए अभी भी उनके शरीर से गोलियाँ नहीं निकाली जा सकी हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
महाजन की स्थिति अब भी चिंताजनक
24 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
महाजन का एक और ऑपरेशन
23 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
प्रवीण महाजन 29 तक पुलिस हिरासत में
23 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
महाजन की हालत अभी भी गंभीर
23 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
प्रमोद महाजन को भाई ने गोली मारी
22 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>