BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 07 अप्रैल, 2006 को 20:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बर्ड फ़्लू रोकथाम का एक और अभियान
 
बर्ड फ्लू से बचाव की कोशिश
पिछले महीने महाराष्ट्र में बर्ड फ़्लू के मामले सामने आए थे
अधिकारियों का कहना है कि महाराष्ट्र के जलगाँव ज़िले में बर्ड फ़्लू के और मामले सामने आने के बाद लगभग तीन लाख मुर्गियों को मारने का काम शनिवार से शुरू किया जाएगा.

ग़ौरतलब है कि पिछले दो महीनों में यह तीसरी बार है जब जलगाँव ज़िले में बर्ड फ़्लू के मामले सामने आए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान 354 गाँवों में चलाया जाएगा और पाँच दिनों में पूरा कर लिया जाएगा.

नासिक के आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि 354 गाँवों में लगभग 3.10 लाख मुर्गियों को मारने का काम शुरु होगा.

उनका कहना था कि पहले तीन किलोमीटर के घेरे में आनेवाले 47 गाँवों में ये अभियान चलेगा. उसके बाद 3 से 10 किलोमीटर में आनेवाले 307 गाँवों में इसे चलाया जाएगा.

ग़ौरतलब है कि 14 मार्च को महाराष्ट्र में बर्ड फ़्लू का पहला मामला सामने आने के बाद 174 गाँवों की लगभग 95 हज़ार मुर्गियाँ मारी गईं थीं.

दूसरी बार बर्ड फ़्लू का मामले सामने आने के बाद 288 गाँवों में 2.40 लाख मुर्गियाँ मारीं गईं थीं.

पिछले महीने महाराष्ट्र में पहली बार बर्ड फ़्लू का मामला सामने आया था. तब नवापुर ज़िले में मुर्गियों को बर्ड फ़्लू हुआ था जो जलगाँव के नज़दीक है.

इसके बाद गुजरात और मध्य प्रदेश में भी इसके कुछ मामले सामने आए थे.

बर्ड फ़्लू की ख़बरों के बाद अंडों और चिकन के दामों में भारी गिरावट आ गई है.

 
 
अंडेपोल्ट्री उद्योग पर असर
बर्ड फ़्लू का मामला सामने आने के बाद भारतीय पोल्ट्री उद्योग को नुकसान हुआ है.
 
 
रेत का मुर्गामुर्गे का संदेश
बर्ड फ़्लू के बारे में जागरुकता फैला रहा है उड़ीसा में रेत का मुर्गा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>