BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 25 फ़रवरी, 2006 को 07:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गुजरात में बर्ड फ़्लू संक्रमण का मामला
 

 
 
मुर्गियों की जाँच
मुर्गियों की जाँच का काम भी हर जगह लगातार चल रहा है
गुजरात की महाराष्ट्र सीमा से लगे इलाक़ों की मुर्गियों में बर्ड फ़्लू वायरस का संक्रमण पाया गया है.

दूसरी ओर भारत सरकार ने दावा किया है कि अब तक की जाँच में बर्ड फ़्लू के मानव में संक्रमण होने का कोई मामला नहीं मिला है.

सरकार का कहना है कि जाँच में एवियन इंफ्लूऐंज़ा का कोई मामला नहीं मिला है. सरकार ने दिल्ली और पुणे स्थित प्रयोगशालाओं में 95 नमूनों का परीक्षण किया और सभी नतीजे नकारात्मक निकले.

सरकार का कहना है कि महाराष्ट्र में नवापुर में रखे गए सभी मरीज सामान्य हैं और परीक्षण में संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं.

लेकिन महाराष्ट्र के नवापुर से सटे गुजरात के सूरत ज़िले के उच्छल तालुका की मुर्गियाँ की जाँच भोपाल में की गई जहाँ उनमें बर्ड फ़्लू वायरस का संक्रमण पाया गया.

गुजरात के पशुपालन सचिव डीके राव ने बताया कि नवापुर की ख़बर के बाद गुजरात के सीमावर्ती 28 गाँवों में सावधानी बरती जा रही थी और लगभग 88 हज़ार मुर्गियाँ मार दी गईं थीं.

उनका कहना था कि अब गाँवों की संख्या बढ़ा कर 38 कर दी गई है और 20 हज़ार और मुर्गियों को मारने के आदेश दे दिए गए हैं.

नवापुर में शनिवार को मुर्ग़ियों में बर्ड फ़्लू का पहला मामला प्रकाश में आया था.

उसके बाद इस पूरे इलाक़े को सील कर दिया गया था और लगभग 10 किलोमीटर के दायरे की मुर्गियों को मार दिया गया था. यानी बहुत बड़ी संख्या में मुर्गियों को एहतियात के तौर पर मारा जा रहा है.

 
 
बर्ड फ्लूबर्ड फ़्लू से जुड़े सवाल
कितना ख़तरनाक है यह रोग, कैसे फैलता है यह और क्या हैं इसके लक्षण...
 
 
रेत का मुर्गामुर्गे का संदेश
बर्ड फ़्लू के बारे में जागरुकता फैला रहा है उड़ीसा में रेत का मुर्गा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दो लोगों को बर्ड फ़्लू होने की आशंका
23 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
संसद के खाने से चिकन हटाया गया
22 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
पोल्ट्री उद्योग को आर्थिक नुकसान
21 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
जागरुकता....रेत के मुर्गे से
22 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
रेलवे ने चिकन परोसना बंद किया
21 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
'बर्ड फ़्लू से किसी आदमी की मौत नहीं'
19 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>