BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 17 मार्च, 2006 को 16:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जलगाँव में दूसरे दिन भी मारी गई मुर्गियाँ
 
बर्ड फ्लू से बचाव की कोशिश
पिछले महीने भी महाराष्ट्र में बर्ड फ़्लू के मामलों के बाद मुर्गियों को मारा गया था
भारत के महाराष्ट्र प्रदेश में जलगाँव ज़िले में दूसरे दिन भी मुर्गियों के मारे जाने का काम जारी रहा.

अधिकारियों के अनुसार अभी तक 65 हज़ार मुर्गियों को मारा जा चुका है.

जलगाँव में अभी तक चार गाँवों से प्राप्त नमूनों में बर्ड फ़्लू के ख़तरनाक एच5 एन1 वायरस पाए जाने की पुष्टि की जा चुकी है.

जलगाँव के ज़िला कमिश्नर विजय कुमार सिंघल ने बीबीसी को बताया कि उन चार गाँवों के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों को मारे जाने का काम चल रहा है.

उन्होंने बताया कि 37 स्वास्थ्य दल गाँव-गाँव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और ये देख रहे हैं कि वहाँ बर्ड फ़्लू का कोई लक्षण है कि नहीं.

अधिकारी ने ये भी कहा कि 11 वर्ष के एक बच्चे को बुख़ार के बाद उसकी जाँच के लिए उसे भर्ती कराया गया है ताकि बर्ड फ़्लू होने के बारे में पुष्टि हो सके.

पिछले महीने महाराष्ट्र में पहली बार बर्ड फ़्लू का कोई मामला सामने आया था.

तब नवापुर ज़िले में मुर्गियों को बर्ड फ़्लू हुआ था जो जलगाँव के नज़दीक है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'मानव संक्रमण का अब तक मामला नहीं'
23 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>