BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 24 फ़रवरी, 2006 को 18:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फिर से होगी भागलपुर दंगों की जाँच
 
दंगे
भागलपुर में 1989 में दंगे हुए थे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भागलपुर में 1989 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले की फिर से जाँच कराई जाएगी.

शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिए जाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे मामले की फिर से जाँच करने की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा, "दंगापीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए, उनके पुनर्वास के लिए जाँच का फिर से होना ज़रूरी है. जो मुक़दमे हुए उनकी भी जाँच ठीक तरह से नहीं हुई. 27 ऐसे मामले थे जिनमें सबूत होने के बावजूद केस पूरे मान लिए गए थे."

 दंगापीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए, उनके पुनर्वास के लिए जाँच का फिर से होना ज़रूरी है. जो मुक़दमे हुए उनकी भी जाँच ठीक तरह से नहीं हुई. 27 ऐसे मामले थे जिनमें सबूत होने के बावजूद केस पूरे मान लिए गए थे
 
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री-बिहार

मामले की जाँच के लिए हाईकोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश को नियुक्त किया जाएगा. जाँच समिति एक सदस्यीय ही होगी.

ग़ौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए के तमाम नेता इस बात को बार-बार कहते रहे हैं कि भागलपुर दंगों की जाँच फिर से कराई जाएगी.

दंगे

इससे पहले की राजद सरकार पर एनडीए के नेताओं द्वारा यह आरोप लगाया जाता रहा है कि जातीय राजनीति के कारण कई दंगाइयों को बचाया गया जबकि कई दंगापीड़ित न्याय पाने से वंचित रह गए थे.

भागलपुर दंगे रामशिलापूजन के एक जूलूस पर हुए कथित हमले के बाद 24 अक्तूबर 1989 को भड़के थे.

भागलपुर में दंगों की शुरुआत ततारपुर में एक जुलूस पर हमले के बाद शुरु हुए थे.

इन दंगों के बाद पुलिस ने कुल 866 नामजद मामले दर्ज किए थे और अब तक 43 मामलों में 274 लोगों को दोषी पाया गया है और सज़ा सुनाई गई है.

557 मामलों में अंतिम प्रतिवेदन दिया गया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बेस्ट बेकरी कांड में नौ को उम्र क़ैद
24 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
गुजरात में 16 सौ मामले फिर खुलेंगे
08 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
1984 के दंगों की जाँच सीबीआई करेगी
28 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
मऊ में सांप्रदायिक दंगे, एक की मौत
14 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>