BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 08 फ़रवरी, 2006 को 13:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गुजरात में 16 सौ मामले फिर खुलेंगे
 
गुजरात दंगों के बाद
गुजरात के दंगों की जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट को आदेश देने पड़े थे
गुजरात में पुलिस चार साल पहले हुए दंगों से जुड़े 16 सौ मामलों को फिर से खोलने जा रही है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात पुलिस को आदेश दिए थे कि वो ऐसे 2000 मामलों की फिर से जाँच करे जिन्हें सबूत के अभाव में बंद कर दिया गया था.

इन दंगों में एक हज़ार से भी अधिक मुसलमानों की मौत हुई थी.

जाँच के बाद पुलिस ने यह फ़ैसला किया है.

गुजरात के पुलिस महानिदेशक एके भार्गव ने बीबीसी को बताया कि पुलिस 1594 मामलों को फिर से खोलने जा रही है.

उन्होंने बताया कि दंगों में अलग-अगल स्तर पर शामिल होने का आरोप लगने के बाद 41 पुलिस वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरु की गई है.

महानिदेशक भार्गव ने बताया कि दंगों के तेरह नए मामले भी दर्ज किए जाएँगे.

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 1965 मामलों की फिर से जाँच की और इसके बाद 640 लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

उनका कहना था कि सबूत के अभाव में 40 मामलों को बंद भी करना पड़ा है.

उल्लेखनीय है कि 2002 की फ़रवरी में गोधरा में एक ट्रेन में लगी आग लगने के बाद 65 हिंदू कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी. इसके लिए मुसलमानों की भीड़ को दोषी ठहराया गया था.

इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
क़ब्रगाह की सीबीआई से जाँच की याचिका
28 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
गुजरात में क़ब्रगाह मिली
27 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
गुजरात दंगों के लिए 11 को सज़ा
14 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
तीन बरस बाद भी ज़िंदा गोधरा के सवाल
27 फ़रवरी, 2005 | भारत और पड़ोस
'रिपोर्ट दोषियों को बचाने की कोशिश'
17 जनवरी, 2005 | भारत और पड़ोस
गोधरा कांड की नए सिरे से जाँच होगी
02 सितंबर, 2004 | भारत और पड़ोस
मुसलमानों में अब भी बैठी है दहशत
27 फ़रवरी, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>