BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 16 अक्तूबर, 2005 को 20:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भूकंप में मरने वालों की संख्या '53000' हुई
 
सिर्फ़ पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में 40 हज़ार मारे गए हैं
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के प्रधानमंत्री सरदार सिकंदर हयात ख़ान ने कहा है कि कश्मीर में सीमा खोलने के मुद्दे पर वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ से सोमवार को बात करेंगे.

सरदार सिकंदर हयात ख़ान ने कहा है कि सिर्फ़ उनके इलाक़े में ही मरने वालों की संख्या 40 हज़ार हो गई है.

जबकि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि सूबा सरहद में मरने वालों की संख्या 13 हज़ार से भी ज़्यादा है.

इस आधार पर पाकिस्तान में आठ अक्तूबर को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 53 हज़ार से भी ज़्यादा हो गई है.

बीबीसी हिंदी के साथ बातचीत में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के प्रधानमंत्री सरदार सिकंदर हयात ने कहा कि वे पूरी ज़िम्मेदारी के साथ ये कह रहे हैं कि सिर्फ उनके इलाक़े में ही 40 हज़ार मारे गए हैं.

राहत कार्य

सरदार सिकंदर हयात ने बताया कि उनके इलाक़े में 70-80 हज़ार लोग घायल हैं. उन्होंने राहत कार्यों पर संतोष जताया.

उन्होंने कहा कि भूकंप इतने बड़े इलाक़े में आया था कि सेना ने बहुत बड़ा राहत कार्य शुरू किया है. सरदार सिकंदर हयात ख़ान ने कहा कि उन्होंने इतना बड़ा राहत कार्य नहीं देखा है.

उन्होंने कहा कि इलाक़े की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि राहत कार्य सभी जगह पहुँचने में मुश्किल आ रही है. उन्होंने माना कि ख़राब मौसम के कारण राहतकर्मी कई इलाक़ों में नहीं पहुँच पाए हैं.

शनिवार को बीबीसी हिंदी के विशेष कार्यक्रम में सरदार सिकंदर हयात ख़ान ने कहा था कि भूकंप के इस मुश्किल समय में भारत प्रशासित कश्मीर से लगी सीमा खोलने के बारे में अगर कोई शंका है तो उसे छोड़कर सीमा खोल दी जाए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>