BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 01 जुलाई, 2005 को 21:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अमरीकी सैनिक दल अब भी लापता
 
क्षेत्र में कार्रवाई में शामिल अमरीकी सैनिकों की सहायता के लिए चिनूक पर और सैनिक लाए जा रहे थे
अफ़ग़ानिस्तान में एक टोही मिशन के दौरान ग़ायब अमरीकी सैनिकों के दल के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है.

अमरीकी विशेष सुरक्षा बल की इस टीम का मंगलवार से ही कोई पता नहीं है.

लापता दल को खोजने के लिए भेजे गए एक हेलीकॉप्टर को मंगलवार को कथित रूप से तालेबान विद्रोहियों ने मार गिराया. इस हमले में हेलीकॉप्टर पर सवार 16 अमरीकी सैनिकों की मौत हो गई.

लापता सैनिक दल की खोजबीन से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि पायलटरहित विमान समेत सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग किया जा रहा है.

हालाँकि अफ़ग़ानिस्तान के कोनार प्रांत के इस इलाक़े में शुक्रवार को बारिश और ख़राब मौसम के कारण ग़ायब सैनिकों का पता लगाने की कोशिश बुरी तरह प्रभावित हुई है.

बंधक बनाने का दावा

इस बीच कथित तालेबान सूत्रों ने कोनार मे एक अमरीकी सैनिक को बंधक बनाने का दावा किया है. हालाँकि इस बारे में कोई सबूत नहीं दिया गया है. न ही यह बताया गया है कि क्या बंधक बनाया गया सैनिक मार गिराए गए हेलीकॉप्टर पर था.

अमरीकी अधिकारियों ने एक सैनिक को बंधक बनाने के तालेबान के दावे के बारे में कुछ नहीं कहा है.

उधर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान से बीबीसी के एक संवाददाता के अनुसार अमरीकी सैनिक सूत्रों ने टोही मिशन में लगे सैनिकों के जीवित होने के संकेतो की बात की है.

हालाँकि सूत्रों ने ये नहीं बताया कि संकेत क्या हैं.

अमरीकी सैनिकों के साथ कार्यरत अनेक अफ़गान गाइडों के भी लापता होने की ख़बर है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>