BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 22 अगस्त, 2004 को 14:03 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
उमा की जगह नए नेता का चयन सोमवार को
 
उमा
कांग्रेस पार्टी उमा के इस्तीफ़े को नाटक बताती है
मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती के त्यागपत्र देने के फ़ैसले के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा.

राजधानी भोपाल में होने वाली इस बैठक में पार्टी के महासचिव अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे.

सोमवार को ही भाजपा संसदीय बोर्ड राजधानी नई दिल्ली में उमा इस्तीफ़ा प्रकरण पर विचार करेगा.

कर्नाटक में हुबली की एक अदालत ने भाजपा नेता उमा भारती के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया है और ख़बर है कि वारंट लेकर कर्नाटक पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश जा रही है.

सांप्रदायिक दंगे के 10 साल पुराने मामले में वारंट जारी किए जाने के बाद उमा भारती ने शनिवार को अपनी पार्टी भाजपा के अध्यक्ष वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है.

बाद में उनकी सरकार के 24 मंत्रियों ने भी अपने इस्तीफ़े पार्टी अध्यक्ष को भेज दिए हैं.

उमा ने इंदौर से बीबीसी हिंदी सेवा को बताया कि वह ग़िरफ़्तारी के लिए तैयार हैं.

उल्लेखनीय है कि 1994 में उमा के ख़िलाफ़ हत्या के प्रयास के एक मामले समेत कुल 13 मामले दायर किए गए थे, जब उन्होंने हुबली के ईदगाह मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के एक अभियान में भाग लिया था.

इस मैदान पर हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय के लोग अपना अधिकार जताते हैं.

ध्वजारोहण अभियान

ईदगाह प्रबंधन ने उस साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर रोक लगा रखी थी. इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने वहाँ ज़बरदस्ती तिरंगा फहराने का फ़ैसला किया था.

भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता हुबली पहुँचे थे. इस दौरान हुई हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी.

वर्ष 2002 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ठोस सबूतों के अभाव में उमा के ख़िलाफ़ सारे मामले वापस लेने का निर्णय किया था.

सिर्फ़ एक मामला तकनीकी कारणों से जारी रह गया था, जो कि हत्या के प्रयास का मामला है.

पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने यह घोषणा कह प्रेक्षकों को चौंका दिया कि वह उमा भारती के ख़िलाफ़ मामले वापस लेने की अपनी याचिका पर पुनर्विचार करेगी.

इसके बाद रविवार को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य पुलिस की एक टीम उमा के ख़िलाफ़ ग़ैरज़मानती वारंट लेकर भोपाल गई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>