BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 21 अगस्त, 2004 को 12:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारती ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफ़ा सौंपा
 
उमा भारती
दस साल पुराने एक मामले में कई बार ग़ैर ज़मानती वारट जारी हो चुका है
एक पुराने मामले में ग़ैर ज़मानती वारंट की ख़बरों के बाद मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है.

पार्टी नेता सुषमा स्वराज के अनुसार पार्टी सोमवार को इस मामले पर विचार करेगी.

शुक्रवार को यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने उनके इस्तीफ़े की माँग की थी.

वैसे तकनीकी रुप से उमा भारती के इस्तीफ़े का कोई अर्थ नहीं हैं क्योंकि मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए उन्हें अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को भेजना होगा.

 मैने दोपहर साढ़े तीन बजे अपना इस्तीफ़ा वेंकैया नायडू को सौंपा और उनसे अनुरोध किया कि वे इसे स्वीकार कर लें
 
उमा भारती

उल्लेखनीय है कि ऐसे ही एक पुराने मामले में ग़ैर ज़मानती वारंट के बाद केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन के इस्तीफ़े को लेकर भाजपा ने बहुत हंगामा किया था और कई दिनों तक संसद की बैठक नहीं चलने दी थी.

आख़िर शिबू सोरेन को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

दिल्ली से भोपाल लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी से मुलाक़ात के बाद यह फ़ैसला किया.

उन्होंने कहा, "मैने दोपहर साढ़े तीन बजे अपना इस्तीफ़ा वेंकैया नायडू को सौंपा और उनसे अनुरोध किया कि वे इसे स्वीकार कर लें."

उनका कहना था कि इस समय उनका इस्तीफ़ा आवश्यक है.

मामला

उमा भारती का मामला दस साल पुराना है और हुबली की एक अदालत में चल रहा है. दस साल पहले एक आंदोलन के सिलसिले में यह मामला दर्ज किया गया था.

हालांकि इस आंदोलन से जुड़े आठ मामले तो सरकार वापस ले चुकी है लेकिन उमा भारती और 21 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ दो मामले अभी भी अदालत में हैं.

इस मामले में अदालत पिछले सालों में उमा भारती, जगदीश शेट्टीगार और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ कई बार ग़ैर ज़मानती वारंट जारी कर चुकी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>