BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 03 अप्रैल, 2004 को 12:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में शब्दों की लड़ाई
 
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सैनिक अभियान
वह अभियान कई दिन तक चला था
पाकिस्तान में अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से मिलने वाले क़बायली इलाक़े दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सरकार और क़बायली सरदारों के बीच शब्दों की लड़ाई लड़ी जा रही है.

शुक्रवार को सरकार ने हेलीकॉप्टरों के ज़रिए ऐसे पर्चे गिराए थे जिनमें स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया था कि वे अल क़ायदा के समर्थकों को इलाक़े से बारह भेजने के लिए राज़ी करें.

उर्दू में छपे इन पर्चों में कहा गया था कि विदेशी लोग दक्षिणी वज़ीरिस्तान की मेहमाननवाज़ी की संस्कृति का दुरुपयोग कर रहे हैं और सेना वहाँ विकास कार्यक्रम चलाना चाहती है.

शनिवार को क़बायलियों की तरफ़ से भी पर्चे बाँटे गए जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों से अनुरोध किया गया कि वे अल क़ायदा के लड़ाकों के ख़िलाफ़ हथियार ना उठाएं.

शहीद का दर्जा

इन पर्चों पर मोटे अक्षरों में छपा है, "सैनिकों के लिए पैग़ाम" और इसमें क़ुरआन की कुछ आयतें लिखी और मुसलमान भाइयों के ख़िलाफ़ लड़ाई छेड़ने के लि सेना की आलोचना की गई है.

वज़ीरिस्तान का अभियान
अभियान में अनेक लोग गिरफ़्तार किए गए

इन पर्चों में सैनिकों से अपील की गई है कि वे भी अमरीका और उसके सहयोगियों के ख़िलाफ़ जेहाद में शामिल हो जाएं और जो इस लड़ाई में जान देंगे उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा.

ऐसा लगता है कि उर्दू में बाँटे गए इन पर्चों को कंप्यूटर पर तैयार किया गया है और वज़ीरिस्तान क़बीले की तरफ़ से बाँटने का दावा किया गया है.

लेकिन एक स्थानी क़बायली सरदार ने कहा है कि ये पर्चे उनके ख़यालों का प्रतिनिधित्व नहीं करते और संभवतः यह काम अल क़ायदा का है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>