BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 22 मार्च, 2004 को 01:44 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अफ़ग़ान सीमा पर पाक संघर्षविराम
 
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में पिछले एक हफ़्ते से सैनिक अभियान चल रहा है
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में पिछले एक हफ़्ते से सैनिक अभियान चल रहा है
पाकिस्तान सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे इलाक़े में अल क़ायदा और तालिबान के लड़ाकों के साथ अस्थायी संघर्षविराम करने का फ़ैसला किया है.

पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार ये संघर्षविराम सोमवार से लागू हो रहा है.

पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में पिछले एक सप्ताह से अल क़ायदा और तालिबान के सदस्यों के ख़िलाफ़ अभियान चल रहा था.

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि संघर्षविराम से इस क्षेत्र के कबायली बुज़ुर्गों के एक दल को संघर्ष का कोई हल निकालने का मौक़ा मिलेगा.

अभियान

अफ़ग़ान सीमा से लगे इस इलाक़े में पाकिस्तानी सेना और अल क़ायदा तथा तालिबान के लड़ाकों के बीच ज़बरदस्त संघर्ष चल रहा था.

अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के बाद अल क़ायदा और तालिबान के सैकड़ों लड़ाके इस इलाक़े में घिरे हुए हैं.

दक्षिणी वज़ीरिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी महमूद शाह ने बताया है कि अस्थायी संघर्षविराम से इस क्षेत्र के क़बायली बुज़ुर्गों के एक प्रतिनिधिमंडल को संघर्ष के किसी हल की तलाश का मौक़ा मिलेगा.

महमूद शाह ने सभी विदेशी चरमपंथियों को सौंपे जाने की माँग की है..

साथ ही उन्होंने उन स्थानीय क़बायलियों को भी समर्पण करने के लिए कहा जो इन चरमपंथियों की मदद कर रहे हैं.

अल क़ायदा नेता की संभावना कम

इससे पहले इस अभियान की ख़बर आने के बाद ऐसी चर्चा थी कि जिन चरमपंथियों को घेरा गया है उनमें अल क़ायदा के एक प्रमुख नेता भी शामिल हैं.

ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि हो सकता है कि पाकिस्तानी सेना ने ओसामा बिन लादेन के दाहिने हाथ ऐमन अल ज़वाहिरी को घेर लिया है.

मगर अब अधिकारी कह रहे हैं कि शायद अब इसकी कोई संभावना नहीं है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>