BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 मार्च, 2004 को 11:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बंधक बनाए गए पाकिस्तानी सैनिक रिहा
 
दक्षिणी वज़ीरिस्तान के क़बायली सरदार
क़बायली सरदार रिहाई की कोशिश कर रहे थे
पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान क़बायली इलाक़े में पिछले सप्ताह बंदी बनाए गए 14 लोगों को चरमपंथियों ने रिहा कर दिया है.

इनमें 12 पाकिस्तानी सैनिक और दो सुरक्षा अधिकारी थे.

12 दिन पहले इन लोगों को इलाक़े में अल क़ायदा और तालेबान के चरमपंथियों के ख़िलाफ़ चलाए गए अभियान की शुरूआत में बंधक बना लिया गया था.

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी महमूद शाह ने यह घोषणा की है.

महमूद शाह ने यह भी बताया कि इलाक़े में पाकिस्तानी सेना का अभियान पूरा हो गया है और अब वहाँ से सेनाएं वापस हटाई जा रही हैं.

इस अभियान में 35 से ज़्यादा सैनिक और अनेक चरमपंथियों के मारे जाने की ख़बर है.

यह अभियान मुख्य रूप से वाना क़स्बे के आसपास चलाया गया जहाँ यह संदेह था कि अल क़ायदा और तालेबान के संदिग्ध लड़ाके छुपे हो सकते हैं.

रिहाई

इलाक़े के वरिष्ठ क़बायली नेता इन बंधकों को छुड़ाने के लिए कई दिन से प्रयास कर रहे थे.

यारगुलखेल क़बायलियों ने कहा था कि वे इन बंधकों को तब तक रिहा नहीं करेंगे जब तक कि वहाँ चलाया जा रहा अभियान ख़त्म नहीं किया जाता है.

महमूद शाह ने बताया है कि सैनिकों ने इलाक़े में व्यापक तलाशी अभियान चलाने और कुछ संदिग्धों को हिरासत मे लेने के बाद वहाँ से पीछे हटना शुरू कर दिया है.

महमूद शाह ने कहा, "इस इलाक़े में चलाए गए अभियान का मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया गया है."

हालाँकि शाह ने यह भी कहा कि अल क़ायदा के सदस्यों को पाकिस्तान से बाहर खदेड़ने का अभियान जारी रहेगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>