BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 13 नवंबर, 2006 को 08:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मुस्लिम जगत, पश्चिमी समाज के बीच की खाई
 
कोफ़ी अन्नान
रिपोर्ट सोमवार को कोफ़ी अन्नान को सौंपी जाएगी
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का एक दल सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान को एक रिपोर्ट सौंपेगा जिसमें मुस्लिम और पश्चिमी समाज की बीच बढ़ रही खाई को कम करने की योजना सुझाई जाएगी.

बीस महत्वपूर्ण हस्तियों के इस दल में नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले आर्चबिशप डेसमंड टुटू और पूर्व ईरानी राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी शामिल हैं.

संयुक्त राष्ट्र की एक पहल - 'एलांयस ऑफ़ सिविलाइज़ेश्नस' यानि सभ्यताओं का मिलन के तहत इन प्रमुख लोगों ने ये रिपोर्ट तैयार की है.

पिछले एक साल से ये लोग मुस्लिम जगत और पश्चिमी समाज के बढ़ रही खाई के मूल कारणों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्हें कहा गया था कि वे कोई ऐसी ठोस योजना सुझाएँ जिससे इन समाजों में रह रहे लोग आपसी डर और शक की भावना से उबर सकें.

'कारण सांस्कृतिक या धार्मिक नहीं'

जानकारी मिली है कि इस दल ने उस विचार पर सवाल उठाए हैं कि 'सभ्यताओं का टकराव' टल नहीं सकता.

रिपोर्ट में ऐसा कहे जाने की संभावना है कि 'इस तनाव का मुख्य कारण सांस्कृतिक या धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक है.'

इस दल के सदस्यों का मानना है कि मुस्लिम जगत में बढ़ रही निराशा का कारण मध्य पूर्व की स्थिति और इराक़ में संघर्ष हैं

आपसी सदभाव और सम्मान बढ़ाने के सुझावों में सांस्कृतिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करना और युवाओं के लिए शिक्षा के कार्यक्रम शुरु करना शामिल हैं.

लेकिन माना जा रहा है कि दल ये भी स्पष्ट करेगा कि इन कार्यक्रमों का सीमित असर ही होगा जब तक कि तनाव के राजनीतिक कारणों का समाधान नहीं किया जाता.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
युद्ध की जाँच की घोषणा संभव
27 अगस्त, 2006 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>