BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 25 अगस्त, 2006 को 13:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सैनिकों की संख्या पर शिराक के सवाल
 
ज़्याक शिराक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ये घोषणा कर सकते हैं कि शांति दल का नेतृत्व कौन करेगा
फ्रांस के राष्ट्रपति ज़्याक शिराक ने कहा है कि वह नहीं समझते कि लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की बढ़ी हुई सेना में पंद्रह हज़ार तक सैनिक होने की ज़रूरत है.

उन्होंने पंद्रह हज़ार की संख्या को 'बहुत ज़्यादा' बताया है.

फ्रांस के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल की पेरिस यात्रा के मौक़े पर पत्रकारों से मुलाक़ात में यह बात कही.

लेकिन लेबनान में 1600 और सैनिक भेजने की फ्रांस की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र की नई सेना के वजूद के बारे में सवाल उठने लगे हैं.

लेबनान में भेजे जाने वाले शांति सैनिकों की संख्या के बारे में सवालों का जवाब देते हुए राष्ट्रपति शिराक ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शांति सेना की संख्या 15 हज़ार होनी चाहिए, जैसाकि संयुक्त राष्ट्र ने मांग की है.

उन्होंने कहा कि यह संख्या काफ़ी ज़्यादा है हालाँकि उन्होंने यह भी नहीं कहा कि कितनी संख्या उपयुक्त होगी, "चार, पाँच या छह हज़ार."

लेबनान में तैनात होने वाली बढ़ी हुई शांति सेना में फ्रांस की भागीदारी के फ़ैसले में देरी के बारे में पूछे जाने पर शिराक ने कहा कि एक राष्ट्राध्यक्ष सेना प्रमुख होने के नाते उनके लिए यह काफ़ी ग़ैरज़िम्मेदाराना साबित हो सकता था कि शांति सैनिकों के कामकाज के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बिना उनकी तैनाती से बहुत से सैनिकों के जीवन के लिए ख़तरा हो सकता था.

शिराक ने कहा कि इन चिंताओं के बारे में जैसे ही आश्वासन मिले तो फ्रांस ने सैनिक भेजने के बारे में फ़ैसला कर दिया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
फ्रांस शांति सैनिक बढ़ाएगा
24 अगस्त, 2006 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>