BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 01 अगस्त, 2006 को 07:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन में पचास हज़ार कुत्ते मारने का आदेश
 
कुत्तों को मारते सैनिक
चीन में इससे पहले बर्ड फ्लू फैलने के बाद हज़ारों मुर्गियां मारी गई थीं
चीन में महामारी के स्तर पर फैल रहे रेबीज़ को रोकने के लिए दक्षिण पश्चिम प्रांत के 50 हज़ार से अधिक कुत्तों को मार डालने का आदेश दिया गया है.

सरकारी मीडिया का कहना है कि रेबीज़ के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कुत्तों को मारने का आदेश दिया गया है.

अनुमान के अनुसार इस कार्य में पांच दिन लग सकते हैं लेकिन दक्षिण पश्चिम प्रांत के अधिकारियों का कहना है सभी 50 हज़ार कुत्तों को मार डाला गया है.

इस प्रक्रिया में कई पालतू कुत्तों को भी मारा गया है. कुत्तों के मालिकों ने कई स्थानों पर अधिकारियों के आने से पहले ही अपने कुत्तों को मार डाला है.

चीन में पशुओं की देखभाल का रिकार्ड बहुत अच्छा कभी नहीं रहा है और जिन लोगों के कुत्तों को मारा गया है उन्हें मुआवज़े के रुप में बहुत कम राशि दी गई है.

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि रेबीज़ फैलने के बाद ही कुत्तों को मारने के आदेश दिए गए हैं.

पिछले कुछ दिनों मे चीन में 360 लोगों को कुत्तों ने काटा है जिसमें से तीन की मौत हो गई है.

देश भर के क़रीब चार हज़ार कुत्तों को टीके लगाए गए हैं.

इस अभियान से पुलिस और सेना के लिए काम करने वाले कुत्तों को अलग रखा गया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कुत्ते को मार डाला गिलहरियों ने
02 दिसंबर, 2005 | पहला पन्ना
नक्सलियों से बचाएंगे आवारा कुत्ते
31 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
'डीएसपी' मोती की नीलामी टली
29 जून, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>