BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 30 जुलाई, 2005 को 00:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्राज़ीली युवक का अंतिम संस्कार
 
चार्ल्स को पुलिस ने सिर में आठ गोलियाँ मारीं
लंदन में पिछले हफ़्ते पुलिस की गोलीबारी में ग़लती से मारे गए ब्राज़ीली युवक का अंतिम संस्कार ब्राज़ील में उनके गृह शहर गॉंज़ागा में हुआ है.

लंदन पुलिस ने शुक्रवार सुबह स्टॉकवैल रेलवे स्टेशन पर ब्राज़ील के नागरिक 27 वर्षीय जीं चार्ल्स डी मैनेज़ेज़एक का पीछा कर उसे आठ गोलियाँ मारी थीं जिससे उनकी मौत हो गई थी.

लंदन के वेस्टमिंस्ट्रल कैथीड्रल में भी चार्ल्स की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

ब्राज़ील में गॉंज़ागा शहर में हज़ारों लोग एकत्र हुए.

प्रदर्शन
ब्राज़ील में अनेक लोगों ने चार्ल्स के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया

चार्ल्स के तीन रिश्तेदार और लंदन में ब्राज़ीली दूतावास के एक अधिकारी उनके शव के साथ ब्राज़ील पहुँचे.

शोक ग्रस्त लोगों ने बैनर उठा रखे थे और चार्ल्स को शहीद बता रहे थे.

लेकिन पुलिस के अनुसार शांति है और प्रशासन को विश्वास है कि ब्रिटेन-विरोधी प्रदर्शन नहीं होंगे.

ब्रितानी सरकार ने इस घटना पर ब्राज़ील से अफ़सोस ज़ाहिर किया था.

जहाँ ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि चार्ल्स के दस्तावेज़ ठीक नहीं थे वहीं ब्राज़ीली विदेश मंत्रालय ने कहा है ब्रितानी पुलिस एक निर्दोष व्यक्ति की मौत के लिए ज़िम्मेदार है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>