BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 23 जुलाई, 2005 को 11:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
लंदन पुलिस ने की दूसरी गिरफ़्तारी
 
पुलिस ने लंदन में कई जगह छापे मारे हैं
लंदन की पुलिस ने यहाँ गुरूवार के धमाकों के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.

इस सिलसिले में ये दूसरी गिरफ़्तारी है. इस व्यक्ति को दक्षिणी लंदन के एक भूमिगत रेलवे स्टेशन के पास आतंकवाद निरोधक क़ानून के तहत गिरफ़्तार किया गया.

महत्वपूर्ण है कि इसी स्टेशन में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति पर गोलियाँ चलाई थीं जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.

उस घटना में स्वतंत्र जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.

शुक्रवार को भी इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था.

शनिवार को स्टॉकवेल स्टेशन को बंद कर दिया गया था

उससे अतिवादी घटनाओं की योजना बनाने, लोगों को भड़काने और इस बारे में तैयारी करने के शक में पूछताछ हो रही है.

ब्रितानी सरकार लोगों से हमलावरों के बारे में जानकारी देने के लिए अपील कर रही है.

पुलिस के अनुसार हमलावर गुरुवार को उस समय भाग निकले थे जब उनके विस्फोटक पूरी तरह से फट नहीं पाए.

पुलिस ने चार लोगों की वीडियो तस्वीरें जारी की हैं जिन पर इन धमाकों में शामिल होने का संदेह है.

लंदन के विभिन्न हिस्सों में कुछ घरों की तलाशी भी ली गई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>