BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 12 अप्रैल, 2005 को 08:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'जापान अपने इतिहास पर फिर नज़र डाले'
 
जिआबाओ भारत में हैं और ये चीन की ओर से सबसे उच्चस्तरीय प्रतिक्रिया है
चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने पहली बार सार्वजिक तौर पर कहा है कि जापान को अपने इतिहास पर फिर नज़र डालनी चाहिए.

चीन में हाल में हुए जापान विरोधी प्रदर्शनों के बाद, चीन की ओर से ये सबसे उच्चस्तरीय प्रतिक्रिया है.

अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जियाबाओ ने दिल्ली में कहा कि हाल की घटनाओं से जापान को 60 साल पहले एशियाई देशों के अपने कब्ज़े के बारे में आत्म मंथन करना चाहिए.

जापान में इतिहास की नई पाठ्य-पुस्तकों में चीन पर जापान के क़ब्ज़े के ब्यौरे को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद चीन और जापान के रिश्तों पर गंभीर असर हुआ है.

जापान में प्रदर्शनकारियों ने जापान की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दावेदारी पर भी आपत्ति जताई.

चीन में जापान विरोधी प्रदर्शन हुए हैं

जब जापान की सरकार ने कहा कि उसने इतिहास के इस स्कूली पाठ्यक्रम को मंज़ूरी दी है तो चीन में हिंसा भड़क उठी.

चीन का कहना है कि ये पाठ्यक्रम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की भूमिका की लीपापोती करने की कोशिश है.

जापान ने इन घटनाओं पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा है कि चीन में जापान के व्यवसायिक हितों और संपत्ति की रक्षा की जानी चाहिए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>