BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 26 मार्च, 2005 को 08:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ताइवान में चीन विरोधी प्रदर्शन
 
विरोध प्रदर्शन
ताइवान के लोग चीन के नए क़ानून के ख़िलाफ़ हैं
ताइवान में लाखों लोगों ने चीन के उस क़ानून के विरोध में प्रदर्शन किया है जिसमें ताइवान पर हमले को वैधता दी गई है.

चीन ने पिछले महीने एक क़ानून पारित किया था जिसमें कहा गया है कि ताइवान के ख़ुद को औपचारिक तौर पर स्वतंत्र घोषित करने की स्थिति में चीन उस पर हमला कर सकता है.

ताइवान के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों ने लोगों से चीन के नए क़ानून का विरोध करने के लिए शनिवार के प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की थी.

राजधानी ताइपेई में 10 अलग-अलग विरोध जुलूस निकाले गए. ऐसा चीन के नए क़ानून की 10 धाराओं के विरोध के लिए किया गया.

 हम चीनी पक्ष को भी दिखाना चाहते हैं कि हम चीनी क़दम से नाराज़ हैं. हम ये बताना चाहते हैं कि नए क़ानून ने ताइवान और चीन के बीच शांति वार्ताओं की संभावनाओं को कम किया है.
 
जोसेफ़ वु

प्रदर्शनकारियों हाथों में 'शांति' और 'आत्मसमर्पण नहीं' लिखे बैनर थे.

ताइवान के चीन संबंधी मामलों के अधिकारी जोसेफ़ वु ने कहा है कि व्यापक विरोध प्रदर्शनों का उद्देश्य दुनिया को ये बताना है कि ताइवान ख़ुद को ख़तरे में घिरा पा रहा है.

उन्होंने कहा, "हम चीनी पक्ष को भी दिखाना चाहते हैं कि हम चीनी क़दम से नाराज़ हैं. हम ये बताना चाहते हैं कि नए क़ानून ने ताइवान और चीन के बीच शांति वार्ताओं की संभावनाओं को कम किया है."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>