BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 03 जुलाई, 2004 को 22:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
युकोस तेल कंपनी के मुख्यालय पर छापा
 
युकोस मुख्यालय
पुलिस कई बक्सों में भर कर दस्तावेज़ अपने साथ ले गई है
रूसी अधिकारियों ने देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी युकोस के मुख्यालय पर छापा मारा है.

राजधानी मॉस्को स्थित कंपनी के 20 मंज़िले मुख्यालय को हथियारबंद पुलिस ने नौ घंटे तक सील रखा, जबकि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने कार्यालयों की तलाशी ली.

रूसी महाअभियोजक के कार्यालय ने कहा कि युकोस मुख्यालय पर छापा कंपनी पर कर चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की जाँच के तहत डाला गया.

पुलिस युकोस के अनेक दस्तावेज़ बक्सों में भर कर अपने साथ ले गई है.

उल्लेखनीय है कि अधिकारियों ने युकोस को बुधवार तक का समय दे रखा है कि वह अकेले वर्ष 2000 के लिए तीन अरब डॉलर से ज़्यादा का कर चुकाए.

'दिवालिया होने का ख़तरा'

कंपनी के ख़ाते सील किए जाने और परिसंपत्ति ज़ब्त किये जाने की धमकी के बाद युकोस अधिकारियों ने कंपनी के दिवालिया होने का ख़तरा बताया था.

धोखाधड़ी और कर चोरी के आरोपों में युकोस के प्रमुख शेयर होल्डर अरबपति व्यवसायी मिखाइल खोदोरकोव्स्की जेल में है.

उनके ख़िलाफ़ मामले की सुनवाई 12 जुलाई को शुरू हो रही है.

अनेक विश्लेषकों का मानना है कि खोदोरकोव्स्की के ख़िलाफ़ मामले राजनीति से प्रेरित हैं.

उल्लेखनीय है कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी दलों को आर्थिक सहायता देते रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>