BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 25 अक्तूबर, 2003 को 08:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रूसी तेल कंपनी के मालिक गिरफ़्तार
 
मिखाइल खोदोरकोवस्की
मिखाइल खोदोरकोवस्की रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनी युकोस के मालिक हैं

रूस के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक और युकोस तेल कंपनी के प्रमुख मिखाइल खोदोरकोवस्की को नाटकीय अंदाज़ में देश की पुलिस एफ़एसबी ने गिरफ़्तार कर लिया है.

एफ़एसबी के एजेंटों ने खोदोरकोवस्की साइबेरिया के नोवोसिबिरस्क शहर के हवाईअड्डे पर गिरफ़्तार किया.

रूसी अधिकारियों का कहना है कि खोदोरकोवस्की ने कई बार पूछताछ के लिए भेजे गए समन की अनदेखी की.

खोदोरकोवस्की के ख़िलाफ़ कर चोरी का मामला चल रहा है और आरोप है कि उनकी कंपनी युकोस के अधिकारियों ने सरकारी संपत्ति भी हथियाई है.

लेकिन बीबीसी के मास्को संवाददाता का कहना है कि आम लोग यही मानते हैं कि खोदोरकोवस्की की गिरफ़्तारी राजनीति से प्रेरित है.

कहा जाता है कि खोदोरकोवस्की कई ऐसे राजनेताओं को वित्तीय मदद देते हैं, जो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी हैं.

और उनकी गिरफ़्तारी उन्हें राजनीति से दूर रखने की कोशिश है.

आरोप

खोदोरकोवस्की अपने काम के सिलसिले में रूस के सुदूर पूर्व इलाक़े की यात्रा पर जा रहे थे.

इसी दौरान उनका विमान ईंधन के लिए नोवोसिबिरस्क हवाईअड्डे पर उतरा.

 

 नोवोसिबिरस्क हवाईअड्डे पर एफ़एसबी के एजेंट विमान में घुस आए और चिल्ला कर कहा कि अपने हथियार रख दो नहीं तो गोली मार देंगे

एलेक्जेंडर शार्दिन

 

युकोस कंपनी के प्रवक्ता एलेक्जेंडर शार्दिन ने बताया, "नोवोसिबिरस्क हवाईअड्डे पर एफ़एसबी के एजेंट विमान में घुस आए और चिल्ला कर कहा कि अपने हथियार रख दो नहीं तो गोली मार देंगे."

बाद में खोदोरकोवस्की को पूछताछ के लिए मास्को ले जाया गया.

रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनी युकोस का प्रतिद्वंद्वी कंपनी सिबनेफ़्ट के साथ विलय हो रहा है जिसके बाद यह दुनिया की शीर्ष तेल कंपनियों में आ जाएगी.

लेकिन कंपनी के कई अधिकारियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं.

इनमें कंपनी के प्रमुख फ़ाइनेंसर प्लेटॉन लेबेदेव भी शामिल हैं जो एक सरकारी कंपनी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं.

जबकि इसी महीने के शुरू में कंपनी के एक और प्रमुख अधिकारी वास्टली शरखनोवस्की के ख़िलाफ़ भी कर चोरी का मुक़दमा दर्ज किया गया है.

इस साल जुलाई में कंपनी के मास्को स्थित कार्यालय पर भी पुलिस ने छापे मारे थे.

दो बार खोदोरकोवस्की से पूछताछ भी हुई, लेकिन पूछताछ के लिए भेजे गए कई सम्मन की उन्होंने अनदेखी भी की.

आकलन है कि खोदोरकोवस्की के पास आठ अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>