BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 04 अप्रैल, 2004 को 14:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
स्पेन धमाकों के प्रमुख संदिग्ध की मौत
 
सरहन बिन अब्दुल माजिद फ़ख़त
ट्यूनीशियाई निवासी फ़ख़त समेत छह लोगों के ख़िलाफ़ पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी किया गया था
स्पेन सरकार का कहना है कि मैड्रिड बम धमाकों के प्रमुख संदिग्ध हमलावर सरहन बिन अब्दुल माजिद फ़ख़त की एक बम धमाके में मौत हो गई है.

स्पेन के गृहमंत्री के अनुसार इस संदिग्ध हमलावर ने तब तीन अन्य संदिग्ध हमलावरों के साथ ख़ुद को बम से उड़ा लिया जब पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए छापा मारा.

ट्यूनिशियाई नागरिक फ़रख़त को द ट्यूनिशियन के नाम से भी पुकारा जाता था और पिछले सप्ताह उन्हें पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी किया गया था.

पाँच और संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने के लिए वारंट जारी हुए थे.

स्पेन सरकार का कहना है कि वो ये मान रही है कि मैड्रिड बम धमाकों में केंद्रीय भूमिका निभानेवाले लोग या तो मारे जा चुके हैं या उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है.

स्पेन ने मैड्रिड धमाकों के सिलसिले में पहले ही 15 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार कर रखा है.

इनमें 11 लोग मोरक्को के रहनेवाले हैं.

11 मार्च को मैड्रिड में रेलगाड़ियों में हुए बम विस्फोटों में 200 से भी ज़्यादा लोग मारे गए थे.

विस्फोट

शनिवार को इस अपार्टमेंट पर छापे के दौरान विस्फोट हुआ जिसमें संदिग्ध हमलावर मारे गए

स्पेन के गृहमंत्री आंखेल अचिबिस ने कहा है शनिवार रात को एक बम धमाके में फ़रख़त और तीन अन्य संदिग्ध हमलावर मारे गए.

एक पुलिसकर्मी भी धमाके में मारा गया और 11 और पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें कई की हालत गंभीर है.

विस्फोट वाली जगह पर पुलिस को विस्फोटकों से भरे हुए दो और बैग मिले हैं.

साथ ही गैरेज में रखी एक कार में भी बम रखा हुआ था.

जो चार संदिग्ध मारे गए हैं उनमें मोरक्को का अब्दुन्नाबी कौंजा भी है जिसके ख़िलाफ़ भी वारंट जारी हुए थे.

तीसरे व्यक्ति का नाम वारंट में नहीं था जबकि चौथे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>