BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 अप्रैल, 2004 को 16:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
स्पेन में रेल पटरियों पर बम मिला
 
बम बरामद होने के बाद पूरे इलाक़े की छानबीन की गई
स्पेन में पुलिस ने मैड्रिड को सेविल शहर से जोड़ने वाली रेल लाइन पर एक शक्तिशाली बम बरामद किया है.

स्पेन के गृह मंत्री एंजेल एसेबेस ने कहा है कि बम तोलेदो इलाक़े में मोसीजॉन नामक स्थान पर पाया गया.

उन्होंने कहा कि मैड्रिड से 60 किलोमीटर दूर मिला 10 से 12 किलोग्राम विस्फोटक 130 मीटर तार से जुड़ा था.

अधिकारियों के अनुसार बरामद किया गया बम मैड्रिड धमाकों में इस्तेमाल बम से मिलता-जुलता है.

मैड्रिड में 11 मार्च को ट्रेन में हुए बम विस्फोटों में 191 लोग मारे गए थे.

शुक्रवार को मोसीजॉन में बम तब मिला जब एक रेल कर्मचारी ने पटरियों पर एक संदिग्ध पैकेट पड़ा देखा.

कर्मचारी ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी और उसके बाद 10 से ज़्यादा ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया.

ईस्टर की आगामी छुट्टियों को लेकर आजकल स्पेन में ट्रेनें यात्रियों से भरी रहती हैं.

रोकी गई ट्रेनों के यात्रियों को बसों से गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>