BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 अप्रैल, 2004 को 23:32 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रूस ने नैटो विस्तार को ग़लती बताया
 
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और रक्षा मंत्री इवानोफ़
पुतिन ने कहा है कि रूस नैटो के विस्तार से भयभीत नहीं है
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि रूस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नैटो के पूर्वी यूरोप में हुए विस्तार को एक ग़लती मानता है.

सात पूर्व कम्युनिस्ट देश नैटो में शामिल हो गए हैं और शुक्रवार को ब्रसेल्स में एक समारोह में उनका स्वागत किया गया है.

ये देश हैं बल्गारिया, एस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया.

सोवियत संघ के विघटन से पहले इन देशों में कम्युनिस्ट सरकारें थी और ये देश सोवियत संघ के प्रभावक्षेत्र में थे.

अब इन देशों के नैटो में शामिल हो जाने के बाद नैटो की फ़ौजें रूस की सीमाओं तक जा पहुँची हैं.

'भयभीत नहीं'

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा है कि रूस नैटो के विस्तार से भयभीत नहीं है.

लेकिन जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर के साथ बातचीत के बाद उन्होंने माना कि रूस इस विषय में कुछ बातों को लेकर चिंतित ज़रूर है.

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि नैटो के विस्तार से रूस की सुरक्षा को कोई ख़तरा है.

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि वे इस सच्चाई को मानते हैं कि नैटो का विस्तार हो गया है.

लेकिन उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि नैटो रूस के साथ सहयोग करे.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वे नहीं चाहते कि 'बर्लिन की नई दीवारें' यूरोप का विभाजन करें.

अंतरराष्ट्रीय 'आतंकवाद' की ओर इशारा करते हुए उनका कहना था कि वे नहीं मानते कि नैटो के विस्तार से आधुनिक युग के नए ख़तरों से बचा जा सकेगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>