You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसा: 12 और शव बरामद, मौत का आंकड़ा 50 हुआ

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर हादसे के एक सप्ताह बाद भी शवों का मिलना जारी है.

लाइव कवरेज

  1. असम की संस्कृति बचाने के लिए अतिवादी हूँ: हिमंता बिस्वा सरमा

    असम में मंत्री और बीजेपी नेता हिंमता बिस्वा सरमा ने कहा है कि विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया युनाइटेड फ़्रंट (एईयूडीएफ़) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल कुछ ऐसा कर रहे हैं जो असमी संस्कृति के लिए ख़तरनाक है.

    उन्होंने कहा, "मैं भारत और असम की संस्कृति की सुरक्षा करने के लिए अतिवादी हूँ."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उन्होंने कहा, “असम इस समय सबसे ख़तरनाक दौर से गुजर रहा है. अजमल कट्टरपंथी संगठनों से पैसा ला हरहा हैं और ऐसा नेटवर्क बना रहे हैं जो असम की संस्कृति के लिए उचित नहीं है.”

  2. सुषमा स्वराज से नवाज़ शरीफ़ की माँ ने जो वादा करवाया था

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, ग्रेटा थनबर्थ टूलकिट: दिल्ली पुलिस ने 21 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ़्तार किया

    इमरान क़ुरैशी

    बीबीसी हिंदी के लिए, बेंगलुरु से

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किसानों के समर्थन में ग्रेटा थनबर्ग के शेयर किए गए टूलकिट मामले में बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ़्तार किया है.

    दिशा पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था फ़्राइडेज़ फ़ॉर फ़्यूचर के संस्थापकों में से एक हैं.

    इन पर किसानों के समर्थन में बनाई गई एक टूलकिट को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है.

    बेंगलुरु में पुलिस के एक अधिकारी ने नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दिशा को दिल्ली के कोर्ट में पेश किया जाएगा.

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया था कि किसान आंदोलन की आड़ में सरकार के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किए जा रहे थे उस सिलसिले में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    पुलिस ने ये स्पष्ट किया था कि इस एफ़आईआर में पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग का नाम नहीं है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, मुझे और मेेरे पिता को अपने घर में बंद रखा गया है: उमर अब्दुल्ला

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दावा किया है कि उन्हें अपने घर में ही बंद कर दिया गया है.

    उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ''अगस्त 2019 के बाद का यह नया जम्मू-कश्मीर है. हमें बिना कुछ बताए अपने घर में बंद कर दिया गया है. यहाँ तक कि मेरे पिता, जो कि लोकसभा सांसद हैं, उन्हें भी बंद कर दिया गया है. मेरी बहन और बच्चों को उनके साथ बंद कर कर दिया गया है.''

    उमर अब्दुल्ला ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ''लोकतंत्र के आपके इस नए मॉडल का मतलब है कि हमें बिना कुछ बताए घरों में बंद रखा जाएगा लेकिन हद तो यह है कि घर में काम करने वाले स्टाफ़ को भी नहीं आने दिया जा रहा. इसके बाद भी आप हैरान होकर कहते हैं कि मैं अब भी ग़ुस्से में क्यों हूं.''

    उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट पर श्रीनगर पुलिस के नाम के एक ट्विटर अकाउंट से जवाब दिया गया है जिसे ख़ुद अब्दुल्ला ने भी शेयर किया है.

    इसमें लिखा गया है, ''आज लेथपोरा आतंकवादी हमले की दूसरी बरसी है. रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पूरी तरह से बंद है. ख़ुफ़िया सूचना के आधार पर वीआई और जिनकी सुरक्षा को लेकर ख़तरा है, उनकी आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है. इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी कि आज कहीं जाने की योजना ना बनाएं.''

    इस ट्वीट के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने लिखा है कि उन्हें ये भी नहीं पता है कि ये ट्विटर अकाउंट सही है या फ़र्ज़ी. अगर सही है तो मुझे ये बताएं कि किस नियम के तहत मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है. उमर ने कहा,''आप मुझे सलाह दे सकते थे कि मैं घर से बाहर नहीं जाऊं. आप मुझे सुरक्षा के नाम पर घर में बंद नहीं कर सकते.''

  5. चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में मोदी सरकार के समझौते का पूर्व सेना प्रमुख ने किया बचाव

  6. हरियाणा: बीजेपी मंत्री ने कहा- घर में भी किसान मरते, बाद में मांगी माफ़ी

  7. कोरोना वैक्सीन: G-7 देशों की बैठक बुलाएंगे ब्रितानी प्रधानमंत्री

    ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले हफ़्ते जी-7 देशओं के नेताओं की एक वर्चुअल बैठक बुलाएंगे जिसमें दुनिया में कोविड-19 वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित किए जाने और भविष्य में ऐसी किसी अन्य महामारी को रोकने को लेकर चर्चा होगी.

    बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने यह जानकारी शनिवार को दी.

    जी-7 देशों के नेताओं की यह बैठक शुक्रवार को तय की गई है. ब्रितानी प्रधानमंत्री के कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक़ यह बैठक अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन की पहली बहुपक्षीय बैठक होगी.

    जी-7 सात विकसित देशों अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, फ़्रांस, जर्मनी और इटली का संगठन है.

    बोरिस जॉनसन ने कहा, “हमारे सामने ये चुनौती है कि हम हर देश तक कोविड-19 की वैक्सीन कैसे पहुँचाएं. महामारी से हुए नुक़सान की भरपाई करने और इससे उबरने का सही तरीका हमारे सहयोगियों के पास ही है.”

    जी-7 देशों की इस बैठक में बोरिस जॉनसन महामारियों को लेकर नए रवैये जैसे जल्दी चेतावनी देने की व्यवस्था पर चर्चा करेंगे.

    उन्होंने कहा, “हम उन राष्ट्रवादी और विभाजनकारी राजनीति को ख़त्म करने पर चर्चा करेंगे जिसने शुरुआत में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग को कमज़ोर किया.”

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अमीर देशों की ‘पहले मैं’ वाली नीति के कारण ग़रीब और कमज़ोर देशों को ख़तरा हो सकता है जिससे दोबारा कोरोना महामारी फैलने की आशंका बढ़ सकती है.

  8. महबूबा मुफ़्ती सुरक्षाबलों से कहती दिखीं- ऐसे क्यों बंद कर दिया है मुझे

    पीपल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती नेता ने कहा है कि उन्हें पिछले साल दिसंबर में हुए विवादित लावेपोरा एनकाउंटर में मारे गए अतहर वानी के पिता से नहीं मिलने दिया गया.

    पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि महबूबा मुफ़्ती ने पुलवामा में मृतक अतहर वानी के पिता मुश्ताक अहमद वानी से मिलने की इजाज़त माँगी थी.

    प्रवक्ता के मुताबिक़, “इजाज़त माँगे जाने के बावजूद हमारे यहाँ गेट पर पुलिस की एक गाड़ी खड़ी कर दी गई और सुरक्षाबलों ने रास्ता भी घेर लिया.”

    महबूबा मुफ़्ती ने ट्विटर पर तकरीबन 2 मिनट का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “हमेशा की तरह हाउस अरेस्ट. जब मैंने कथित रूप से एक फ़र्जी एनकाउंटर में मारे गए अतहर के परिवार से मिलने की इजाज़त माँगी तो मुझे नज़रबंद कर लिया गया. अतहर के पिता ने अपने बेटे का शव माँगा तो उन पर यूएपीए लगा दिया गया. ये वही ‘सामान्य हालात’ हैं जिन्हें भारत सरकार कश्मीर आने वाले यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिखाना चाहती है.”

    इस वीडियो में महबूबा मुफ़्ती सुरक्षा अधिकारियों से पूछ रही हैं कि उनका गेट क्यों बंद कर दिया गया है? इस पर वहाँ खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है. महबूबा लगातार पूछ रही हैं कि वो ऑर्डर दिखाओ जिसके आधार पर उन्हें बंद कर दिया गया है. सुरक्षा अधिकारी इस पर चुप रहते हैं. बाद में महबूबा ने कहा कि उन्हें बिना सुरक्षा के ही जाने दिया जाए.

    मुफ़्ती ने कहा कि कश्मीर में दमन और आतंक का शासन है.

    मुफ़्ती ने कहा, “ये वो असली और भद्दी सच्चाई है जिसे भारत सरकार बाक़ी देश से छिपाना चाहती है. 16 साल के एक लड़के को मार दिया गया और फिर जल्दबाज़ी में दफ़ना दिया गया. उसके परिवार को उसका अंतिम संस्कार करने का मौका भी नहीं दिया गया.”

    फ़िलहाल पुलिस ने महबूबा मुफ़्ती को हिरासत में लिए जाने या नज़रबंद किए जाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है.

  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. यहाँ हम आपको दिन भर की ताज़ा ख़बरें और ज़रूरी अपडेट देंगे.

    बीबीसी का यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. शनिवार के अपडेट के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.