एनएसए अजित डोभाल ने की चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात, क्या हुई बात?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई मुलाकात पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, सुमंत सिंह

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, रविचंद्रन अश्विन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

    आर अश्विन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में 106 मैच खेले

    भारत के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए अश्विन को उनकी सेवाओं के लिए शुक्रिया कहा है.

    ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट मुक़ाबले के ड्रॉ पर छूटने के बाद अश्विन ने संन्यास की घोषणा की.

    38 साल के अश्विन ने अपने करियर में 106 मैच खेले और 537 विकेट हासिल किए.

    उन्होंने 8 बार मैच में 10 विकेट हासिल किए. बल्ले से भी अश्विन का प्रदर्शन अच्छा रहा. उन्होंने छह शतक बनाए और 14 हाफ सेंचुरियां भी लगाईं

  2. ब्रिसबेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में हुआ

    ब्रिसबेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच पाँचवें और आखिरी दिन बारिश के कारण ड्रॉ हो गया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 7 विकेट खोकर 89 रन पर घोषित कर दी थी और भारत को जीत के लिए 275 रन की चुनौती दी थी.

    भारत ने दूसरी पारी में आठ रन ही बनाए थे कि तभी बारिश आ गई और फिर मैच शुरू नहीं हो सका. इस तरह मुक़ाबला बिना हार-जीत के समाप्त घोषित कर दिया गया.

    इससे पहले, आस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 260 रन ही बना पाई थी.

    पहली पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए. वहीं रविंद्र जडेजा ने 77 रन बनाए.

    इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने चार और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए थे.

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड ने 152 रन और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली.

    सिरीज़ में दोनों ही टीम ने एक-एक मैच में जीत हासिल की है.

  3. यूपी के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर मायावती क्या बोलीं?

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होगा

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर प्रतिक्रिया दी.

    मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "यूपी में भी गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि से लोग त्रस्त हैं. चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार को इन लोगों के हित में कुछ योजनाओं को भी शुरू करना चाहिए, जिससे इनको थोड़ी राहत मिल सके."

    उन्होंने कहा कि योगी सरकार का प्रयागराज के महाकुंभ के लिए यह बहुत बड़ा उपहार होगा. इससे लोगों को कुछ हद तक राहत ज़रूर मिलेगी.

    यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू होगा और 26 फरवरी को खत्म होगा.

  4. फ़िल्म 'लापता लेडीज़' ऑस्कर अवॉर्ड की रेस से हुई बाहर

    फ़िल्म 'लापता लेडीज़' का पोस्टर

    इमेज स्रोत, Instagram/ @aamirkhanproductions

    इमेज कैप्शन, फ़िल्म 'लापता लेडीज़' का पोस्टर

    फ़िल्म 'लापता लेडीज़' 97वें ऑस्कर अवॉर्ड-2025 की रेस से बाहर हो गई है. इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म की कैटेगरी में 'लापता लेडीज़' शॉर्टलिस्ट नहीं हुई है.

    'लापता लेडीज़' फ़िल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म की कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री थी.

    इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म की कैटेगरी के लिए अन्य 15 फ़िल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

    किन फ़िल्मों को चुना गया है?

    • ब्राजील- आई एम स्टिल हेयर
    • कनाडा- यूनिवर्सल लैंग्वेज
    • चेक गणराज्य- वेव्स
    • डेनमार्क- द गर्ल विद द नीडल
    • फ्रांस- एमिलिया पेरेज़
    • जर्मनी- द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग
    • आइसलैंड- टच
    • ब्रिटेन- संतोष
    ऑस्कर अवॉर्ड-2025

    इमेज स्रोत, @TheAcademy

    इमेज कैप्शन, इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म की कैटेगरी में चुनी गई फ़िल्में
  5. ब्रिसबेन टेस्ट में भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ बनाने होंगे 275 रन

    ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में शतक बनाया था

    ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 7 विकट खोकर 89 रन पर घोषित कर दी है. भारत को जीत के लिए 275 रन बनाने होंगे.

    आस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय टीम तीसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बुधवार को 260 रन पर सिमट गई थी.

    पहली पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए. वहीं रविंद्र जडेजा ने 77 रन बनाए.

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने चार और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए.

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली.

    पांच मैचों की इस सिरीज़ में दोनों ही टीम ने एक-एक मैच में जीत हासिल की है.

  6. वानुआतु में भूकंप से तबाही, अब तक 14 की मौत, जोएल गिंटो, बीबीसी न्यूज़

    वानुआतु में आए भूकंप

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, वानुआतु में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया

    वानुआतु में आए भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. इस बीच सर्च टीम लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

    बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

    वानुआतु में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप से 200 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

    भूकंप इतना खतरनाक था कि इमारतों को नुकसान हुआ है.

    वानुआतु पुलिस ने कहा कि सात दिनों तक 'स्टेट ऑफ इमरजेंसी' लगाई गई है. ऐसा इसलिए ताकि लोगों की आवाजाही को सीमित किया जा सके.

    कहाँ है ये देश

    वानुआतु दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में 80 छोटे-छोटे द्वीपों का एक देश है. ये फिजी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है.

    ये सारा इलाक़ा एक एक्टिव भूकंप क्षेत्र में आता और यहां बड़ी संख्या में भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं.

  7. डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने की घोषणा पर कनाडा ने उठाया ये कदम, होली होंडेरिच, बीबीसी न्यूज़

    डोनाल्ड ट्रंप और  जस्टिन ट्रूडो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वो कनाडा से अमेरिका आने वाले हर उत्पाद पर 25 फ़ीसदी टैरिफ लगाएंगे

    कनाडा ने नए सीमा नियमों की घोषणा की है. इसके तहत देश की अमेरिकी सीमा पर नए सुरक्षा उपायों को लागू करने की बात कही गई है.

    नय नियमों में सीमा पर निगरानी मजूबत की जाएगी.

    कनाडा ने ये एलान ऐसे समय किया है जब अमेरिकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वो कनाडा से अमेरिका आने वाले हर उत्पाद पर 25 फ़ीसदी टैरिफ लगाएंगे.

    ट्रंप ने कहा था कि कनाडा के ख़िलाफ़ यह टैरिफ प्रवासियों और अवैध ड्रग्स को रोकने के लिए ज़रूरी है.

    ट्रंप की घोषणा परअर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस तरह के टैरिफ से कनाडा की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है.

  8. भारत के साथ तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 185 रनों की बढ़त

    आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, आकाश दीप ने 31 रनों की पारी खेली

    ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 445 रनों के जवाब में भारत के सभी खिलाड़ी 260 रन ही बना सके.

    ऑस्ट्रेलिया को 185 रनों की बढ़त मिली है.

    केएल राहुल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए. वहीं रविंद्र जडेजा ने 77 रन बनाए.

    आकाश दीप के 31 और जसप्रीत बुमराह के 10 रनों की मदद से भारत 250 से आगे जा पाया.

    इन दोनों की साझेदारी से ही भारत फॉलोऑन से बच पाया.

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने चार और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली.

    पांच मैचों की इस सिरीज़ में दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है. इस सिरीज़ के पहले मैच में भारत की जीत हुई थी.

    वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था.

  9. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप पढ़ सकते हैं.

    पाकिस्तान की वो 'जन्नत' जहां ख़ुशहाल परिवार रातों-रात कंगाल हो गए. पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    सीरिया की कुख्यात जेल से रिहा हुआ रहस्यमय क़ैदी कौन है? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    विराट कोहली के लिए सचिन तेंदुलकर की ये पारी बन सकती है नज़ीर? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    वन नेशन, वन इलेक्शन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष के विरोध पर सरकार ने क्या कहा? इस ख़बर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.