तुर्की: 99 सैन्य अधिकारियों के ख़िलाफ़ आरोप

इमेज स्रोत,
तुर्की सरकार ने 99 जनरल और एडमिरलों पर <link type="page"><caption> 'तख़्तापलट</caption><url href="https://bbcnews.me/hindi/international/2016/07/160716_why_coup_failed_aa" platform="highweb"/></link>' के आरोप तय कर दिए हैं.
तुर्की में राष्ट्रपति <link type="page"><caption> रेचप तैयब अर्दोआन</caption><url href="https://bbcnews.me/hindi/international/2016/07/160716_recep_tayyiperdogan_profile_aa" platform="highweb"/></link> ने तख़्तापलट में शामिल ‘वायरसों’ को सरकारी प्रतिष्ठानों से निकालने की कसम खाई है.

राष्ट्रपति अर्दोआन ने अपने वफादार सैन्य अधिकारियों और मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित बैठक के बाद यह निर्णय लिया है.
तुर्की के सरकारी मीडिया ने सोमवार को बताया था कि तुर्की में 100 से ज़्यादा जनरल और एडमिरलों को हिरासत में लिया गया था.
इसके बाद मंगलवार हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. सरकार बुधवार को कुछ और कड़ी घोषणाएं कर सकती है.

इमेज स्रोत, ap
इस बीच तुर्की सरकार ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्तियों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है.
स्थानीय मीडिया में छपी रिपोर्टों के अनुसार तुर्की में तख्तापलट की असफल कोशिश के बाद से अब तक सरकार ने विद्रोहियों पर कार्रवाई करते हुए हुए शिक्षा विभाग के 15,200 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था.
21000 अध्यापकों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं.
1577 विश्वविद्यालय डीनों से इस्तीफ़ा ले लिया गया है.
8000 पुलिस अधिकारियों और 1500 वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों समेत प्रधानमंत्री कार्यालय के 257 अफ़सरों को निलंबित कर दिया गया है.
तुर्की ने इन सब पर फतहुल्लाह गुलेन से संबंध होने का आरोप लगाया है.

इमेज स्रोत, GETTY
तुर्की सरकार ने इस विद्रोह में अमरीका में रहने वाले मौलवी गुलेन का हाथ बताया था.
हालांकि फ़तहुल्लाह गुलेन ने इस तख़्तापलट में किसी भी भूमिका से इनकार किया है.

इमेज स्रोत, GETTY
ये कार्रवाई तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दिरिम के उस बयान के बाद हुई है जिसमें गुलेन के समर्थकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की बात कही गई थी.
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक़, यिल्दिरिम ने कहा, "मुझे माफ करें, लेकिन यह आतंकी संगठन किसी भी देश में अब असरदार मोहरे नहीं रहेंगे."

इमेज स्रोत, GETTY
बीते शुक्रवार को हुए तख्तापलट की नाकाम कोशिश के बाद हज़ारों, सिपाही, पुलिस और अधिकारी गिरफ़्तार किए गए हैं या उन्हें बर्खास्त किया गया है.
पूर्व वायु सेना प्रमुख जनरल एकिन ओज़तुर्क समेत दर्जन भर से ज़्यादा जनरलों को हिरासत में ले लिया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
































