म्यांमार में भूकंप, कोलकाता-असम भी कांपे

इमेज स्रोत, AFP
बुधवार की रात म्यांमार में तगड़ा भूकंप आया है जिसके झटके भारत और चीन तक महसूस किए गए.
अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार मंडाले के उत्तर-पश्चिम में ज़मीन के 135 किलोमीटर अंदर 6.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया.
म्यांमार में भूकंप के झटके लगना कोई अजीब बात नहीं है.
रंगून शहर में समचार एजेंसी एपी के रिपोर्टर के अनुसार बुधवार को आए दो मिनट के भूकंप के दौरान एक अस्पताल की सात मंज़िला इमारत हिलने लगी जिससे मरीज़ और बीमार बाहर निकल आए.
म्यांमार के बहुत से बाहरी इलाक़ों में आधारभूत ढांचे और संचार का अभाव है, जिनमें भूकंप प्रभावित इलाक़ा भी शामिल था.

इमेज स्रोत, AFP
इस भूकंप का असर 484 किलोमीटर दूर बांग्लादेश की राजधानी ढाका और भारतीय शहर कोलकाता में भी महसूस हुआ.
असम की राजधानी गुवाहाटी में भी झटके महसूस किए गए और बताया गया है कि एक स्थानीय टीवी स्टेशन में दीवार पर टंगे टीवी नीचे गिरकर टूट गए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
































