तुर्की में वकील की हत्या, तीन की मौत

इमेज स्रोत, AP
गोलीबारी की ये तस्वीरें तब की हैं, जब तुर्की में प्रधानमंत्री के कुर्द समर्थक वकील ताहिर अल्सी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. उन्हें सिर में गोली लगी.
<link type="page"><caption> गोलीबारी का वीडियो</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-europe-34952727" platform="highweb"/></link>
गोली लगने से कुछ देर पहले अल्सी ने कहा था कि हमें अपने यहां बंदूक़ें, संघर्ष और ऑपरेशंस नहीं चाहिए.
अल्सी शनिवार को दियारबकीर शहर में सुरक्षा बलों और कुर्द अलगाववादियों के बीच शांति कायम करने की अपील कर रहे थे.

इमेज स्रोत, Reuters
उनके भाषण के दौरान ही पुलिस और अज्ञात बंदूक़धारियों के बीच संघर्ष छिड़ गया. वारदात में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए हैं.
प्रधानमंत्री अहमत दावूतोगलू ने आंशका जताई है कि हमलावरों ने अल्सी को या तो गोली मारी या फिर वह क्रॉस फ़ायर में मारे गए.
उन्होंने हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का वायदा किया है. कुर्द समर्थक एचडीपी पार्टी ने इसे सुनियोजित ढंग से की गई हत्या बताया है.
हत्या के ख़िलाफ़ इस्तांबूल में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस छोड़ी.
हत्या को लेकर अंकारा, इज़मीर और दियारबकीर में भी प्रदर्शन हुए. दियारबकीर में कर्फ़्यू लगा दिया गया है.
सेना और कुर्द अलगाववादी पार्टी पीकेके के बीच जुलाई में संघर्षविराम टूट गया था और तबसे हिंसा में कई लोग मारे गए हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>
































