सउदी राजकुमार पर ड्रग्स तस्करी का केस दर्ज

इमेज स्रोत, Getty
लेबनान ने सउदी अरब के एक राजकुमार और नौ अन्य लोगों के ख़िलाफ़ ड्रग स्मगलिंग का मामला दर्ज किया है.
बेरूत हवाई अड्डे पर एक हफ़्ते पहले भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थीं.
हालांकि पकड़े गए राजकुमार का नाम नहीं बताया गया है.
बाक़ी अभियुक्तो में तीन लेबनान के और दो सउदी अरब के नागरिक बताए गए हैं.
एक हफ़्ते पहले ही बेरूत हवाई अड्डे पर दो टन कैप्टागॉन (एम्फेटेमाइन रसायन वाला) पकड़ा गया था. ये एक निजी विमान पर रखे डब्बों में भरे पड़े थे.
मध्य पूर्व में इसका इस्तेमाल बड़े पैमान पर नशे के लिए किया जा सकता है.
साल 2013 में दुनियां भर में जितना एम्फेटेमाइन पकड़ा गया था उसमें से 64 प्रतिशत मध्य पूर्व में ही धरा गया.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>
































