कोरोना लॉकडाउन के बीच दुनिया भर में ऐसे मनाई गई ईद

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया में मस्जिद में प्रार्थना करने आ रहे लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई.

कोरोना महामारी के कारण इस साल दुनिया के कई देशों में पूरे रमज़ान के दौरान लॉकडाउन रहा. ईद के मौक़े पर कुछ देशों में लॉकडाउन में थोड़ी रियायत तो दी गई लेकिन लोगों से सोशल डिस्टेन्सिंग बनाए रखने को कहा गया.

चांद निकलने का समय अलग-अलग देशों में अलग होने के कारण कहीं ईद शनिवार को मनाई गई तो कहीं रविवार को.

सोमालिया और कीनिया में शनिवार को ईद मनाई गई. थाईलैंड और इंडोनेशिया में लोगों ने रविवार को ईद मनाई. कुछ और देशों में लोग सोमवार को ईद मनाएंगे.

पारंपरिक तौर पर इस दिन लोग मस्जिदों में जाकर नमाज़ पढ़ते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलते हैं.

लेकिन इस साल कई देशों में लोगों के लिए ईद पहले से अलग थी. कोरोना महामारी के कारण कई देशों ने बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है.

तुर्की और सऊदी अरब में लॉकडाउन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले. इंडोनेशिया में सरकार ने रिश्तेदारों से मिलने के लिए लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी और लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की. हालांकि यहां बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे.

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, 24 मई 2020 को ली गई इस तस्वीर में सऊदी अरब में मौजूद मक्का की जामा मस्जिद में कम ही लोग ईद की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए.

इमेज स्रोत, REUTERS/Thomas Mukoya

इमेज कैप्शन, कीनिया के नैरोबी में कोरोना महामारी के कारण मस्जिदें बंद रहीं. ऐसे में लोगों ने ईद की प्रार्थना घरों में ही की.

इमेज स्रोत, REUTERS/Surapan Boonthanom

इमेज कैप्शन, थाईलैंड में पट्टानी प्रांत की एक मस्जिद में लोग इस दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करते नज़र आए.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, लंदन में एक परिवार अपने घर के आंगन में ईद-उल-फित्र की नमाज़ पढ़ रहा है. कोरोना माहामारी के कारण ब्रिटेन में फिलहाल लॉकडाउन है.

इमेज स्रोत, REUTERS/Dinuka Liyanawatte

इमेज कैप्शन, श्रीलंका के कोलंबो में लॉकडाउन के बीच एक परिवार ने घर की छत पर की ईद की प्रार्थना.

इमेज स्रोत, REUTERS/Maxim Shemetov

इमेज कैप्शन, रूस के मॉस्को में मौजूद एक मस्जिद के आसपास ईद के दिन सन्नाटा रहा. यहां लोगों को घरों पर ही रहने के लिए कहा गया है.

इमेज स्रोत, EPA/MICHAEL REYNOLDS

इमेज कैप्शन, अमरीका के वर्जीनिया में मौजूद दर अल-हिज्र इस्लामिक सेंटर में केवल यहां काम करने वालों को ही प्रार्थना करने की अनुमति दी गई.

इमेज स्रोत, EPA/CESARE ABBATE

इमेज कैप्शन, इटली में फेस मास्क लगा कर लोग मस्जिद आए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)