जब मक्का पहुँचे दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर!
इमेज स्रोत, INSTAGRAM/PAUL POGBA
दुनिया के सबसे महंगे फ़ुटबॉल खिलाड़ी रमज़ान शुरू होने के मौक़े पर इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल की यात्रा पर हैं.
फ़्रांस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल पोग्बा ने शनिवार को मक्का में ली गई अपनी एक तस्वीर साझा की.
इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "ये सबसे ख़ूबसूरत है जो मैंने अब तक देखा है."
पोग्बा ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए एक ट्वीट भी किया.
इमेज स्रोत, Reuters
24 वर्षीय पॉल पोग्बा को बीते साल मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 8.9 करोड़ पाउंड में ख़रीदा था.
इस क़रार के साथ वो इतिहास के सबसे महंगे फ़ुटबॉलर बन गए थे.
इमेज स्रोत, EPA
बीते बुधवार को जब यूरोपा लीग कप फ़ाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एजैक्स को हराया तो उन्होंने ही कप उठाया था.
इमेज स्रोत, AFP
इमेज स्रोत, Reuters
इस्लाम धर्म में हज सभी स्वस्थ और यात्रा का ख़र्च उठाने में सक्षम मुसलमानों के लिए जीवन में कम से कम एक बार करना अनिवार्य है.
मक्का पैगंबर मोहम्मद का जन्मस्थान है और यहां ग़ैर मुसलमानों को आने की अनुमति नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है