कश्मीर में तीन चरमपंथियों की मौत

इमेज स्रोत, BBC World Service
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में शनिवार की सुबह भारतीय सेना ने मुठभेड़ में तीन चरमपंथियों को मारने का दावा किया है.
सेना के प्रवक्ता एनएम जोशी के मुताबिक़ ये कथित चरमपंथी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे.
प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ श्रीनगर से तक़रीबन 40 किलोमीटर दूर पुलवामा ज़िले में हुई.
सेना के मुताबिक तीनों कथित चरमपंथी स्थानीय थे और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

इमेज स्रोत, AP
पुलिस और सेना को मिली ख़ुफिया जानकारी के बाद शनिवार सुबह चार बजे सुरक्षाबलों और कथित चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई.
मुठभेड़ तकरीबन दो घंटे चली. अभी दोनों तरफ से गोलीबारी बंद है, लेकिन सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)




























