जंगलराज कहने वालों को जवाब मिल गया: राबड़ी

इमेज स्रोत, pti
लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकीं राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत को जनता की जीत बताया.
उन्होनें कहा, ''बीमारु राज्य कहने वालों को, जंगलराज कहने वालों के बिहार की जनता जवाब दे दिया.''
आने वाली सरकार में अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि अब वे बिहार में घूम कर विकास के लिए काम करेंगी, और सलाहकार के रूप में काम करेंगी.

वहीं लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने इस महागठबंधन में भरोसा जताने के लिए और ऐतिहासिक जीत के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है.
उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर आरएसएस सुप्रिमो मोहन भागवत का बयान, बिहार के लोगों का डीएनए ख़राब होने संबंधी नरेंद्र मोदी का बयान, दादरी को मुद्दा बनाने की कोशिश जीत की ख़ास वजहें रही.
उन्होंने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री जो 18 महीने बाद बिहार आए, जो लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो अच्छे दिन लाने, महंगाई कम करने के बयान दिए थे वह उनकी सभा में जाने वाले लोग सुनना चाहते थे.''
अपने दोनों भाईयों, तेजप्रताप, तेजस्वी की जीत पर मीसा कहती हैं कि महागठबंधन के तीनों नेता मिल कर यह तय करेंगे कि किसको क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>
































