कश्मीर में एक चरमपंथी मारा गया

इमेज स्रोत, AP
सेना ने भारत प्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एक सशस्त्र घुसपैठिए को मार ग़िराने का दावा किया है.
इससे पहले स्थानीय पुलिस ने हापथ खाई नल्लाह स्थित तोरना के जंगलों में तीन चरमपंथियों को मार गिराने का दावा किया था.
हालांकि इसके बाद सेना ने पुलिस के दावे को नकारते हुए बयान जारी किया कि मुठभेड़ में एक चरमपंथी मारा गया और एक ज़ख्मी हुआ है.
सुबह-सुबह हुई मुठभेड़

इमेज स्रोत, BBC World Service
सेना के एक बयान के अनुसार, ''शुक्रवार सुबह सेना गश्त पर थी जब उन्होंने लाइन आॅफ कंट्रोल के नज़दीक कुछ घुसपैठियों की हरकत देखी. इसके बाद उन्होंने घुसपैठियों को ललकारा जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक मुठभेड़ चली जिसमें एक मारा गया और एक घायल हुआ.''
बयान में आगे कहा गया, ''बाकी बचे घुसपैठिए जंगल और पहाड़ों में जाकर छिप गए हैं और उनको खोजने का अभियान अभी भी जारी है.''
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





























