छत्तीसगढ़ः बस दुर्घटना में 8 की मौत

इमेज स्रोत, ALOK PUTUL
छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में एक बस के नाले में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं. कई अन्य घायल हैं.
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कम से कम 10 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है.
बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे. पुलिस के अनुसार मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

इमेज स्रोत, Alok Putul
ज़िले के एसपी अमरेश मिश्रा ने बीबीसी को बताया, “यात्री बस विश्रामपुर से कोरबा ज़िला मुख्यालय जा रही थी. तेज़ गति के कारण बस का संतुलन बिगड़ा और मोरगा के पास एक पुल की रेलिंग से टकराकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई.”
कुछ घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के लिए रवाना किया गया है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




























