मतदान केद्र में जब वीवीपैट से निकला सांप
इमेज स्रोत, Alamy
लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के दौरान केरल में कन्नूर के एक मतदान केंद्र पर तब हंगामा मच गया जब, वीवीपैट मशीन से एक सांप निकल आया.
मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक, मायिल कंडक्काई में एक बूथ पर पर वीवीपैट मशीन से एक छोटा सांप निकले के बाद अफरा तफरी मच गई.
इसकी वजह से यहां मतदान को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा.
हालांकि कुछ देर बाद सांप को वहां से हटाया गया और मतदान फिर से शुरू हो पाया.
इमेज स्रोत, Getty Images
यहां सुबह से ही मतदान केंद्रों में लंबी क़तारें लगी थीं.
कन्नूर से लेफ्ट डेमोक्रेटिक गठबंधन के वर्तमान सांसद पीके श्रीमथी, यूडीएफ़ से के सुरेंद्रन और एनडीए की ओर से सीके पद्मनाभन मैदान में हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है