वो गौरैया जो दंगों में पुलिस की गोली का शिकार हुई थी
इमेज स्रोत, iStock
आज दुनिया विश्व गौरैया दिवस मना रही है.
इस मौके पर हम आपको उस गौरैया की कहानी सुना रहे हैं जो दंगों में पुलिस की गोली का शिकार हुई थी.
बात 1974 की है. उन दिनों गुजरात में नवनिर्माण आंदोलन जोरों पर था. आर्थिक संकट और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ये छात्रों और मध्य वर्ग का सामाजिक आंदोलन था.
इस आंदोलन में हिंसा भी हुई और हालात इतने बिगड़ गए कि 100 लोग मारे गए.
इमेज स्रोत, KALPIT BHACHECH/BBC
अहमदाबाद के पुराने शहर में लोग उस वाकये को अपनी तरह से याद करते हैं. उन्होंने एक गौरैया की याद में एक स्मारक बनवाया.
ये वही गौरैया थी जो दंगों में पुलिस की गोली का शिकार हुई थी.
गौरैया का ये स्मारक अहमदाबाद के पुराने शहर के 'ढल नी पोल' इलाके में देखा जा सकता है.
इमेज स्रोत, KALPIT BHACHECH/BBC
स्मारक के बाहर लगे पत्थर पर लिखा है, '1974 के दंगों के दौरान दो मार्च, शाम 5:25 बजे एक भूखी गौरैया पुलिस फ़ायरिंग का शिकार हो गई थी.'
'ढल नी पोल' इलाके के लोग इस स्मारक की आज भी देखभाल करते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है