सीबीआई जज जगदीप सिंह कड़े फैसले लेने के लिए मशहूर रहे हैं
इमेज स्रोत, Ecourts Gov In
हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई अदालत में जज जगदीप सिंह ने गुरमीत बाबा राम रहीम इंसान को रेप केस में दोषी करार देने वाला फैसला सुनाया था.
और सोमवार को उन्होंने गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 साल क़ैद की सज़ा सुनाई.
कौन हैं जज जगदीप सिंह?
अपनी ईमानदारी और सख़्त स्वभाव के लिए अपने साथियों में चर्चित जगदीप सिंह ने बीते साल ही स्पेशल सीबीआई जज की ज़िम्मेदारी संभाली थी.
इमेज स्रोत, NARENDER KAUSHIK
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरमीत राम रहीम के मामले में भी जज जगदीप सिंह ने फ़ैसला सुनाते वक्त शुक्रवार को कोर्ट रूम से सभी को जाने का आदेश दे दिया था और कोर्ट रूम में सिर्फ़ अभियुक्त और वकीलों को रहने दिया था.
जज बनने से पहले जगदीप सिंह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत कर रहे थे. इससे पहले सोनीपत में तैनात रहे जगदीप सिंह चार लोगों की जान बचाने के लिए चर्चा में आ चुके हैं.
साल 2016 में जज जगदीप सिंह हिसार से पंचकुला जाते समय रास्ते में एक्सीडेंट देखकर रुक गए. इसके बाद जब एंबुलेंस लेट होने लगी तो उन्होंने ख़ुद घायलों को अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल पहुंचाया.
जगदीप सिंह हरियाणा के ही हैं और 2000 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत में डिग्री हासिल की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है