|
मैडाना का तलाक़ बिना लेनदेन
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पॉप स्टार मैडोना और गाइ रिची के तलाक़ को लंदन हाई कोर्ट से क़ानूनी मंज़ूरी मिल गई है. क़रीब एक महीने पहले दोनों ने अलग होने
का फ़ैसला किया था.
आठ साल पहले दिसंबर 2000 में मैडोना और गाइ रिची ने स्कॉटलैंड में शादी रचाई थी. दोनों के तीन बच्चे भी हैं. महीनों तक चली अटकलों के बाद पिछले महीने ही मैडोना और गाइ रिची ने घोषणा की थी कि वे अलग हो रहे हैं. शुक्रवार को अदालत ने तलाक़ को मंज़ूरी दे दी. लेकिन न तो मैडोना और न ही गाइ रिची अदालत में मौजूद थे. संपत्ति ख़बर ये है कि दोनों ने एक-दूसरे से पैसे नहीं मांगे हैं. माना जाता है कि मैडोना के पास 30 करोड़ पाउंड की संपत्ति है तो गाइ रिची तीन करोड़ पाउंड की संपत्ति के मालिक हैं. ये भी ख़बर है कि तीनों बच्चों में से किसकी देखरेख कौन करेगा, इस पर भी मैडोना और गाइ रिची के बीच सहमति हो गई है. वैसे तो मैडोना और गाइ रिची का एक बच्चा है लेकिन उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया था. पहली शादी से मैडोना को एक बेटी है, जो 12 साल की है. वो मैडोना के साथ ही रहेगी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
मैडोना और गाइ रिची अलग होंगे15 अक्तूबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना के पोप को अर्पण से विवाद08 सितंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना की गोद में खेलेगा देसी मुन्ना?08 अप्रैल, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना दुनिया की सबसे अमीर गायिका 31 जनवरी, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना ने किया ऐतिहासिक अनुबंध17 अक्तूबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना की चाहत, 'गाँधी जैसी बनूँ'17 फ़रवरी, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||