BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 15 अक्तूबर, 2008 को 12:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मैडोना और गाइ रिची अलग होंगे
 
मैडोना
मैडोना और उनके पति के बीच अलगाव की ख़बरें आती रही हैं

मशहूर पॉप गायिका मैडोना और उनके पति गाइ रिची ने तलाक़ लेने का फ़ैसला किया है. दोनों के जन संपर्क अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है.

बयान में कहा है कि दोनों में अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बनी है. मीडिया से दोनों की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया गया है.

बयान के मुताबिक," मैडोना और गाइ रिची ने साढ़े सात साल की शादी शुदा ज़िंदगी के बाद तलाक़ लेने का फ़ैसला किया है."

पिछले कुछ महीनों से इस तरह की अटकलें लग रही थी कि दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं.

हालांकि जुलाई में मैडोना की पब्लिसिस्ट ने दोनों के बीच तलाक़ की बात से इनकार किया था. पिछले महीने ही गाइ रिची के निर्देशन में बनी फ़िल्म रॉक एन रोला रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म के प्रीमियर में मैडोना और उनके पति साथ-साथ नज़र आए थे.

लंदन के लेस्टर सक्वेयर पर दोनों ने एक साथ फ़ोटो खिंचवाई थी.

अगस्त में मैडोना का 50वां जन्मदिन था और इस मौके पर गाइ रिची ने शादी के टूटने की ख़बरों का खंडन किया था.

जुलाई में एक अमरीकी पत्रिका को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "जहाँ तक मुझे पता है मेरी शादी सलामत है. "

मैडोना इन दिनों न्यूयॉर्क में टूर पर हैं.

दोनों ने स्कॉटलैंड में दिसंबर 2000 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं- सात वर्षीय रोको और डेविड बांदा जिसे मलावी से गोद लिया गया था. इसके अलावा अपने पहले रिश्ते से मैडोना की एक बेटी भी है.

 
 
मैडोना पोप को अर्पित..
'लाइक ए वर्जिन' को पोप को अर्पित कर मैडोना एक बार फिर विवादों में हैं.
 
 
मैडोना मैडोना का विश्व दौरा
अब 50 की उम्र में प्रशंसकों को लुभाने के लिए मैडोना का नया विश्व दौरा...
 
 
मैडोना सबसे अमीर मैडोना
फ़ोर्ब्स डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक मौडोना सबसे अमीर महिला गायिका हैं.
 
 
मौडोना मैडोना की मुसीबत
मलावी के एक बच्चे को गोद लेना मैडोना के गले की हड्डी बन गई है.
 
 
मैडोना मैडोना का देसी मुन्ना
मैडोना एक भारतीय बच्चे को गोद लेने की तैयारी कर रही हैं.
 
 
मैडोना मैडोना की चाहत
मैडोना अब गाँधी, मार्टिन लूथर और जॉन लेनन की तरह बनना चाहती हैं.
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>