BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 10 सितंबर, 2008 को 15:09 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मुंबई में 'दी लास्ट लियर' का प्रीमियर रद्द
 
दी लास्ट लीयर में अमिताभ
समीक्षकों ने दी लास्ट लीयर में अमिताभ बच्चन की भूमिका की बेहद सराहना की है
मुबंई में पीवीआर समूह के एक मल्टीप्लैक्स में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कथित कार्यकर्ताओं के हमले के बाद फ़िल्म 'दी लास्ट लियर' का प्रीमियर रद्द कर दिया गया है.

'दी लास्ट लियर' में अभिनेता अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

अमिताभ बच्चन की पत्नी और समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन के एक बयान के बाद एमएनएस बच्चन परिवार का विरोध कर रही है.

'दी लास्ट लियर' की निर्माता प्लानमैन मोशन पिक्चर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभशेखर भट्टाचार्जी ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, "सुरक्षा कारणों से फ़िल्म का प्रीमियर रद्द कर दिया गया है".

दिल्ली में प्रीमियर

उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह कुछ लोगों ने मल्टीप्लैक्स पर हमला कर दिया, जिसे देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है.

भट्टाचार्जी ने कहा, 'हम नहीं चाहते हैं कि हमारे मेहमान किसी परेशानी में पड़ें. हम गुरुवार को दिल्ली जा रहे हैं और फ़िल्म का प्रीमियर वहीं आयोजित किया जाएगा.'

 'हम नहीं चाहते हैं कि हमारे मेहमान किसी परेशानी में पड़ें. हम गुरुवार को दिल्ली जा रहे हैं और फ़िल्म का प्रीमियर वहीं आयोजित किया जाएगा
 
शुभ शेखर भट्टाचार्जी, सीईओ फ़िल्म निर्माता कंपनी

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप 12 सितंबर को फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद के हालात को लेकर डरे हुए हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माता को उम्मीद है कि तबतक स्थिति सामान्य हो जाएगी.

मुंबई के जूहू पीवीआर के प्रवक्ता ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने मल्टीप्लैक्स की कुछ खिड़कियों और लाइटों को नुक़सान पहुँचाया है.

राज से दोस्ती

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है.

एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी जया बच्चन के कथित मराठी विरोधी बयान के बाद बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य की भूमिका वाली कोई भी फ़िल्म प्रदर्शित नहीं होने देगी.

मल्टीप्लैक्स में तोड़फोड़ के बाद बुधवार शाम को 'द लास्ट लियर' के निर्माता अरिंदम चौधरी, निर्देशक रितुपर्णो घोष और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.

सम्मेलन में अमिताभ बच्चन ने कहा कि जया बच्चन के बयान का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था.

उन्होंने कहा कि अगर हम ग़लत हैं तो हमें सज़ा मिलनी चाहिए. उन्होंने एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे को अपना दोस्त बताया.

 
 
जया बच्चन जया ने खेद जताया
जया बच्चन ने कहा है कि उनका उद्देश्य भावनाओं को आहत करना नहीं था.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जया बच्चन ने विवाद पर खेद जताया
09 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जया बच्चन के बयान पर बवाल
07 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जया बच्चन की सदस्यता संकट में
07 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>