|
'बच्चन परिवार की फ़िल्में नहीं चलने देंगे'
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता राज ठाकरे ने धमकी दी है कि अगर जया बच्चन कथित मराठी विरोधी बयान वापस नहीं लेती
हैं तो बच्चन परिवार की फ़िल्मों का बहिष्कार होगा.
एमएनएनस नेता राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि जया बच्चन को अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी माँगनी चाहिए और ऐसा नहीं होने तक उनकी पार्टी बच्चन परिवार के किसी सदस्य की फ़िल्म महाराष्ट्र में रिलीज़ नहीं होने देगी. उन्होंने कहा, "लोग उन उत्पादों का बहिष्कार करें जिनका बच्चन परिवार विज्ञापन करता है. इस परिवार के लोगों के मन में मराठी लोगों के लिए काफी विष है." शनिवार रात मुंबई में अपने बेटे अभिषेक बच्चन की आने वाली फ़िल्म द्रोण के प्रोमो लांच के दौरान अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा था, "हम यूपी (उत्तर प्रदेश) के लोग हैं. हमें हिंदी में बात करनी चाहिए. उम्मीद है महाराष्ट्र के लोग हमें माफ़ कर देंगे." उसके बाद वह हँसीं. राज ठाकरे को उनकी हँसी पर भी आपत्ति है और वह कहते हैं कि जया ने यह बात मराठी लोगों का मज़ाक़ उड़ाते हुए कही थी.
उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था. एमएनएस के साथ-साथ शिवसेना ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. बयानबाज़ी इस साल के शुरू में एक संवाददाता सम्मेलन में जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें राज ठाकरे के अस्तित्व की जानकारी नहीं है. उनके इस बयान के बाद से ही राज ठाकरे और बच्चन परिवार के बीच कई बार गर्मागर्म बयानबाज़ी हो चुकी है. राज ठाकरे ने बच्चन परिवार से संबंधित फिल्मों के प्रदर्शन करने पर सिनेमाघरों के मालिकों को भी धमकी दी है. उन्होंने कहा, "जया बच्चन मूल रूप से पश्चिम बंगाल की हैं. उन्हें अपनी टिप्पणी वहां करनी चाहिए." |
इससे जुड़ी ख़बरें
जया बच्चन के बयान पर बवाल07 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'बम जैसे विस्फोटक हैं बेरोज़गार मराठी'11 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
ठाकरे पर संसद की अवमानना का आरोप05 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
मराठी राज्यपाल पर चिल्लाए बिहारी नेता22 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
मराठी राज 'नीति' ठाकरे की13 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
उत्तर भारतीयों पर फिर भड़के राज ठाकरे09 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
'हीन भावना है झगड़े की जड़ में'04 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
राज ठाकरे के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज04 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||